फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand New CM Pushkar Singh Dhami News: Many challenges for New CM in Hilly Area

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी के सामने अल्प कार्यकाल में पहाड़ पर 'पहाड़' सी चुनौतियां

Sat, 03 Jul 2021 11:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 03 Jul 2021 11:47 PM IST
सार

नए मुख्यमंत्री भी ऐसे समय में कार्यकाल संभाल रहे हैं, जब मानसून सीजन शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand New CM Pushkar Singh Dhami News: Many challenges for New CM in Hilly Area
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में राजनीतिक अस्थिरता के माहौल में नए मुख्यमंत्री के सामने पहाड़ पर पहाड़ सी चुनौतियां हैं। तमाम मौर्चों पर जूझने के अलावा मानसून सीजन में घटने वाली प्राकृतिक आपदाओं ने इस राज्य में हर मुख्यमंत्री की परीक्षा ली है।

विज्ञापन


करीब हफ्तेभर पहले मानसून की पहली ही बारिश ने यहां की 1700 से अधिक सड़कों को अवरुद्ध कर दिया था। इनमें से कुछ सड़कें अब भी बंद हैं। ऑल वेदर रोड का काम कहीं पूरा हो गया है तो कहीं अब भी चल रहा है। जिसके चलते कमजोर हुए पहाड़ रोज दरक रहे हैं।
विज्ञापन


आए दिन भूस्खलन की घंटनाएं सामने आ रही हैं। कोविड के चलते चारधाम यात्रा शुरू नहीं हो पाई है। लेकिन देर-सवेर यात्रा को शुरू कराना और सुचारु रखना भी सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध इस राज्य में हाल में सरकार ने जीडीपी के साथ जीईपी को लागू करने की घोषणा की है। जीईपी का लाभ सीधे तौर पर इस राज्य को कैसे मिले, यह भी एक पहलू है। 

पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और आपदा प्रबंधन की दूसरी चुनौतियां भी सामने हैं। नए मुख्यमंत्री धामी को भले ही उतना प्रशासनिक अनुभव न हो, लेकिन वे जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति माने जाते हैं। ऐसे में पर्यावरण और प्रकृति से जुड़ी समस्याओं का वे सफलतापूर्वक निदान निकाल पाएंगे, ऐसी उम्मीद की जा रही है।

चर्चाओं में सुबह से दोपहर तक बदलते रहे मुख्यमंत्री

बीजापुर गेस्ट हाउस में शनिवार सुबह से खूब चहलपहल रही। नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी केवल यह दोहराते रहे कि आलाकमान तय करेगा। वहीं, मीडियाकर्मी एवं पार्टी के कुछ कार्यकर्ता कयासबाजी के बीच दोपहर तक मुख्यमंत्री बदलते रहे।

पहले सतपाल महाराज और डॉ.धन सिंह रावत में से किसी एक के सीएम होने की कयासबाजी लगती रही, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ संभावित मुख्यमंत्री के नाम भी बदलते रहे। कभी बिशन सिंह चुफाल तो कभी हरक सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और फिर पुष्कर सिंह धामी के नाम चर्चाओं में तैरते रहे। सुबह 11.25 बजे पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे।

उन्होंने कहा कि विधायकों से बात करने के बाद ही सीएम पद के लिए नाम तय होगा। बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे भाजपा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा का सिस्टम आर्मी की तरह है, किसी को भी कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बीजापुर गेस्ट हाउस में दोपहर 2.30 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों की बैठक होती रहे। इसके बाद सभी पदाधिकारी भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुए। जहां हुई विधायक मंडल की बैठक में धामी के नाम पर मुहर लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed