फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand : Mining mafia climbed tractor trolley on police constable

विकासनगरः सिपाही पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाई, पसलियां टूटीं, हालत गंभीर

Sat, 16 Nov 2019 07:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 16 Nov 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand : Mining mafia climbed tractor trolley on police constable
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ढकरानी गांव में खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार चालक और मालिक ने सिपाही को कुचलने का प्रयास किया। उन्होंने सिपाही की छाती पर ट्रैक्टर के टायर का अगला पहिया चढ़ा दिया। जिसके बाद दोनों लोग वाहन समेत मौके से फरार हो गए। हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


उसे उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंच पुलिस ने फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक को उसके गांव से वाहन समेत धर दबोचा जबकि चालक फरार हो गया। दोनों के खिलाफ हत्या की कोशिश के प्रयास, लोक सेवक को भय दिखाने और हत्या की साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के चार बजे कोतवाली विकासनगर में तैनात सिपाही मनोज कुमार और नितिन कुमार ढकरानी गांव पर गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें यमुना घाट को जाने वाले रास्ते पर एक अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। दोनों ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी के पास ढाल वाले रास्ते पर सिपाही मनोज कुमार खड़ा हो गया जबकि नितिन ऊपर खड़ा होकर उनका इंतजार करने लगा। इस दौरान वाहन सवार माफिया ने मनोज को डराने के इरादे से वाहन को उसकी ओर तेज भगाना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसे टक्कर मार उस पर वाहन का अगला टायर चढ़ा दिया। जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद वाहन सवार दोनों लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत मौके से फरार हो गए। सिपाही नितिन कुमार ने ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद आनन-फानन में मनोज को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। नितिन की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक और मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक मोहित पाल पुत्र रमेश पाल निवासी ढकरानी थाना विकासनगर को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि, चालक राजेश निवासी फतेहपुर टांडा थाना मिर्जापुर सहारनपुर अब भी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाने वाला आरोपी धरा

मंगलौर में पुलिस कस्टडी से फरारी के दौरान सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाकर घायल करने के आरोपी को जौरासी के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी शुक्रवार को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था और एक सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। सिपाही का एम्स में उपचार चल रहा है।

 
लक्सर कोतवाली पुलिस ने 25 अक्तूबर को क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर छापामारी की थी। इस बीच आरोपी जौरासी निवासी  शहजान पुत्र जीशान मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार की रात लक्सर पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
 

शुक्रवार को लक्सर कोतवाली के दो सिपाही बलदेव सिंह व त्रेपन उसे बाइक पर रुड़की जेल में शिफ्ट करने के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक लंढौरा से आगे निकली तो आरोपी ने बाइक गिरा दी थी और भागने लगा। सिपाहियों ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने पास में खड़े ट्रैक्टर को स्टार्ट कर सिपाहियों के पीछे दौड़ा दिया था। इस दौरान सिपाही त्रेपन ने भागकर अपनी जान बचाई थी, जबकि आरोपी ने सिपाही बलदेव सिंह के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। इसमें सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था।

 

आरोपी कुछ दूरी पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया था। सिपाही को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से गंभीर हालत देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया था। सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मामले में महकमे में खलबली मच गई थी। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे। तभी से पुलिस आरोपी की जौरासी जंगल में तलाश कर रही थी। लंढौरा पुलिस चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी को शनिवार की दोपहर जौरासी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed