फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Big News Top News Trekkers Rescue continue Bribe and warrant to Girdhari

UK Top News: केदारताल में चार शव मिले, गिरधारी के खिलाफ वारंट, रिश्वतखोरी और दून में बड़ा हादसा

Wed, 04 Nov 2026 04:21 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 04 Nov 2026 04:21 PM IST
सार

उत्तराखंड के केदारताल में आज भी रेस्क्यू अभियान जारी रहा। इस दौरान चार शव मिले हैं। उधर, मंत्री रेखा आर्या प्रकरण में उनके पति गिरधारी के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। वहीं, रिश्वतखोरी का मामलाभी सामने आया। उधर, कुमाऊं में अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा भी हुआ। पढ़ें अहम खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Big News Top News Trekkers Rescue continue Bribe and warrant to Girdhari
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, चार लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

विज्ञापन

केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर से मातली हेलीपैड पहुंचाए गए। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। चारों शव जिला अस्पताल पहुंचाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


देहरादून: मोहब्बेवाला में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार की मौत की आशंका

देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में फिर बड़ा हादसा हो गया। साईं मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने कार को टक्कर कर दी। हादसे में चार लोगों की मौत की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: मंत्री रेखा आर्या प्रकरण में गिरधारी लाल साहू और भतीजे सतेंद्र के खिलाफ वारंट जारी, दोनों की तलाश 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू और उनके भतीजे सतेंद्र राठौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कराया है। लंबे समय से फरार चल रहे गिरधारी लाल साहू की तलाश में पुलिस उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में दबिश दे चुकी है। वहीं, मामले में भतीजे सतेंद्र राठौर की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: कोटद्वार का फायर अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, होटल की एनओसी जारी के लिए मांगे थे 20 हजार   

विजिलेंस ने कोटद्वार के अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर एक होटल की फायर एनओसी जारी करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस की टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: सोंग नदी की सेहत का बायो इंडिकेटर प्रोजेक्ट से लगेगा पता, 36 स्थानों पर किया जाएगा अध्ययन

Trending Videos

उत्तराखंड: मसूरी पहुंचीं भाजपा की सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज, 2027 के रण से पहले संगठन की टटोल रहीं नब्ज 
भाजपा की राष्ट्रीय नेता एवं लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज उत्तराखंड की सह-प्रभारी का दायित्व संभालने के बाद पहली बार मसूरी पहुंचीं। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री व भारत के पहले लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान विभिन्न समसामयिक, सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी हुई।
पढ़ें पूरी खबर

अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका; महिला और उसका भाई गिरफ्तार  

बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी और उसके भाई त्रिभुवन सिंह बिष्ट उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की यह वारदात अवैध संबंधों के विवाद और शारीरिक जबरदस्ती के विरोध के बाद अंजाम दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed