फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP and congress workers clash in mussoorie ahead of ganesh godiyal protest at george everest

मसूरी: भाजपा-कांग्रेस कार्यकार्ताओं के बीच तीखी तकरार, काले झंडों से लेकर भ्रष्टाचार के आरोपों तक गरमाई सियासत

Wed, 04 Nov 2026 11:33 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Renu Saklani Updated Wed, 04 Nov 2026 11:33 AM IST
सार

मसूरी में कांग्रेस के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले दोनों प्रमुख दलों के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। विरोध और जवाबी नारेबाजी के बीच माहौल गरमा गया।

विज्ञापन
BJP and congress workers clash in mussoorie ahead of ganesh godiyal protest at george everest
कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में तकरार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जॉर्ज एवरेस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के जार्ज एवरेस्ट में धरना-प्रदर्शन से पहले बुधवार को मसूरी में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच सड़क पर जमकर नारेबाजी हुई और एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खिलाफ नारेबाजी की, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लेकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए काफी देर तक सड़क पर विरोध जताते रहे।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून:  मैदान में सियासी जंग, मोबाइल पर AI वार, भाजपा कर रही कांग्रेस की घेराबंदी, बिग बॉस के अंदाज में नेता
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग किया और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच बढ़ता टकराव कई देर तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जॉर्ज एवरेस्ट में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले हुए इस घटनाक्रम के बाद शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। दोनों राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed