फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown update Live news: total positive case 48, 25 patients cured

Uttarakhand Lockdown : पुलिस का फर्जी पास बनाकर पहुंचे हरियाणा के चार अफीम तस्कर, गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2020 10:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Apr 2020 10:16 PM IST
सार

  • हरियाणा के चार अफीम तस्कर कैंपटी पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस का फर्जी पास बनाकर पहुंचे थे उत्तराखंड
  • 728 ग्राम अफीम बरामद

विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown update Live news: total positive case 48, 25 patients cured
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

विस्तार

लॉकडाउन में हरियाणा पुलिस का फर्जी पास बनाकर टिहरी और उत्तरकाशी जिले में अफीम बेचने आए चार युवकों को कैंपटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 728 ग्राम अफीम बरामद की है। अफीम की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया है।

विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और लॉकडाउन  उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन अवधि में भी पर्वतीय क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


हरियाणा के चार युवक विकासनगर होते हुए टिहरी और उत्तरकाशी जिले में अफीम बेचने आए थे। तस्करों ने विटारा ब्रेजा वाहन संख्या एचआर 97-9200 पर हरियाणा पुलिस का फर्जी पास भी चस्पा किया था। विकासनगर, नैनबाग होते हुए जब तस्कर मरोड़ा पहुंचे तो पुलिस ने वाहन को चेकिंग के लिए रोका। वाहन में सवार चार युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से 728 ग्राम अफीम बरामद की।कैंपटी की थानाध्यक्ष कविता रानी ने बताया कि कार से प्रवीण कुमार (35) निवासी चिनाटी यमुनानगर हरियाणा, संदीप कुमार (34) निवासी ग्राम जड़ौदा जगादरी यमुनानगर, राजेश कुमार (38) निवासी बरोंदा लाडवा कुरूक्षेत्र हरियाणा और धर्मवीर (48) निवासी ग्राम बपदा लाडवा कुरूक्षेत्र हरियाणा को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों ने वाहन पर हरियाणा पुलिस की मुहर लगा पास चस्पा किया था। जो फर्जी प्रतीत हो रहा है। हरियाणा पुलिस से पास जारी के संबंध में संपर्क किया जा रहा है। पास पर रूट चार्ट भी अंकित नहीं है।

सहसपुर और विकासनगर में पहले, दूसरे चरण का सर्वे पूरा

कोरोना संक्रमण पर नजर रखने के लिए आंगनबाड़ी वर्करों ने सहसपुर और विकासनगर प्रखंड में पहले और दूसरे चरण का सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। इस दौरान वर्करों ने 10 लाख से अधिक घरों पर दस्तक दी और वहां रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य और ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान कुल 95 लोगों में सर्दी, खांसी और जुकाम की शिकायत मिली है। इन सभी लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही इन लोगों को परिवार के अन्य सदस्यों से भी सोशल डिस्टेसिंग बनाकर रखने की सलाह दी गई है। फिलहाल, सर्दी, खांसी, जुकाम जैसे लक्षण दिखने के बाद बाल विकास परियोजना के माध्यम से इन सभी लोगों की रिपोर्ट बनाकर जिला मुख्यालय को प्रेषित कर दी गई है।

मालूम हो कि इन दिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनके ट्रेवल हिस्ट्री और स्वास्थ्य हिस्ट्री के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है। संक्रमण पर बेहतर तरीके से नजर रखी जा सके। इसके लिए लोगों से आरोग्य सेतु एप्स भी डाउनलोड करवाई जा रही है।

सहसपुर में 82 और विकासनगर में 13 में मिले लक्षण

आंगनबाड़ी वर्करों के सर्व कार्य के दौरान जहां सहसपुर प्रखंड में 82 लोगों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण मिले, वहीं विकासनगर में 13 लोगों में सर्दी, खांसी और जुकाम के लक्षण मिले हैं। इन सभी लोगों को फिलहाल घरों में ही सोशल डिस्टेसिंग बनाकर रहने के लिए कहा गया है। पछवादून के सहसपुर और विकासनगर ब्लॉक में वर्तमान में कुल 808 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेल्थ सर्वे कार्य में जुटी हुई हैं।

ब्लॉक में वर्तमान में पहले और दूसरे चरण का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की ट्रेवल और हेल्थहिस्ट्री के बारे में डेटा जुटा रही है। सर्दी, जुकाम और बुखार से  पीड़ित व्यक्तियों का डेटा बनाकर जिला मुख्यालय को प्रेषित कर दिया गया है। इन लोगों की सैंपल जांच कराई जानी है या नहीं यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग को लेना है।
- देव थपलियाल बाल विकास परियोजना अधिकारी सहसपुर

प्रदेश में कोरोना के कुल 48 मामले

शुक्रवार को उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी एक शख्स में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना के मामले 48 हो गए हैं। अब तक संक्रमित हुए 48 लोगों में से 25 ठीक हो चुके हैं। 23 मरीज ही देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जनपद के अस्पतालों में भर्ती हैं।

दिनभर की अपडेट:

- गुजरात में काम करने वाले उत्तराखंड क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से संबंधित मजदूरों को लेकर परिवहन निगम की बसें श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश पहुंची है। यहां कुल 111 श्रमिकों को लाया गया है। उप जिलाधिकारी प्रेमलाल, तहसीलदार रेखा आर्य, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह रावत, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह यहां इन लोगों की व्यवस्था बना रहे हैं। राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सक और टीम के सदस्य यहां आने वाले सभी श्रमिकों का थर्मल स्क्रीनिंग और स्वास्थ परीक्षण करेंगे। उप जिलाधिकारी ने बताया कि इन सभी को यहां से भोजन व अन्य व्यवस्था कराने के बाद उनके संबंधित जनपद के लिए रवाना किया जाएगा। एआरटीओ कार्यालय के परिवहन कर अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि रुद्रप्रयाग के लिए चार बसें, पौड़ी के लिए एक व अन्य स्थानों के लिए भी बसों की व्यवस्था परिवहन विभाग के द्वारा करा दी गई है।
 

- मुरादाबाद से रुद्रपुर में चोरी-छिपे नमाज पढ़ाने आए मौलाना को पुलिस ने पकड़ लिया। मौलाना के पकड़े जाने के बाद उसे छोड़ने के लिए ग्राम प्रधान व एक युवक पुलिस पर दबाव बनाने लगे। पुलिस ने मौलाना समेत तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं एहतियातन मौलाना को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है।


- कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन के दौरान जिले का एक युवक हल्द्वानी से डेढ़ सौ किलोमीटर पैदल चलकर कौसानी पहुंच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को होम क्वारंटीन कर दिया है।
 

- रुद्रपुर बाजार में आज इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानें खुलीं। बाजार में खासी भीड़ दिखाई दी। लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करते नजर आए। बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भी सड़क पर कम लोग दिखाई दिए। यहां लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन किया।

- चमोली बाजार में कम लोग दिखाई दिए। यहां किताबों को दुकानें खुली, लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचे। रुद्रप्रयाग में भी स्टेशनरी और मोबाइल की दुकानें खुलीं। उत्तरकाशी के बड़कोट में जरूरी सामान की दुकानें खुलीं। दुकानों में अपेक्षाकृत कम लोग नजर आए।

- देहरादून जिले में रैपिड टेस्ट शुरू हो गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से पत्र जारी होने के बाद डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसकी अनुमति दे दी। बीते दिनों आईसीएमआर ने पूरे देश में दो दिनों के लिए रैपिड टेस्ट पर रोक लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed