फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand legislative assembly first session after disaster

आपदा के बाद सीएम को 'हाउस' संभालना होगा मुश्किल

Mon, 16 Sep 2013 08:12 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Sep 2013 08:12 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand legislative assembly first session after disaster

उत्तराखंड आपदा के बाद पहले सत्र में सदन को संभालना कांग्रेस के लिए खासी मुसीबत का सबब बन सकता है। अंदरखाने कई विधायक और मंत्री असंतुष्ट हैं। खुद विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल गैरसैँण और राहत कार्य से असंतोष जताकर सरकार के लिए मुश्किल खड़ी कर चुके हैं। संसदीय कार्यमंत्री इंदिरा हृद्येश भी इसी जमात में शामिल हैं।

विज्ञापन


सरकार के लिए मुश्किल

इस सत्र में सरकार को विपक्ष के धारदार हमले का सामना भी करना है और अपने पुनर्निर्माण केएजेंडे को भी आगे बढ़ाना है। पर मुसीबत यह है कि इसमें सरकार को अपनों से ही परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एक खेमे के विधायक विकास के सवाल पर पहले ही सरकार के लिए मुश्किल खड़ी कर चुके हैं।
विज्ञापन


विपक्ष को हमलावर होने का मौका
अब आपदा में राहत और पुनर्निर्माण का एक नया एजेंडा इसमें जुड़ चुका है। केदारनाथ में राहत कार्य को लेकर स्थानीय विधायक कई बार मुख्यमंत्री के सामने नाराजगी जता चुके हैं। सदन में इनका रुख क्या रहेगा यह अभी साफ नही है। दूसरी ओर सरकार के मंत्री भी परफार्म करते नहीं दिख रहे हैं। लिहाजा सदन में विपक्ष को हमलावर होने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सत्र के अनुभव ही देखे जाएं तो विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल का रुख भी सरकार केप्रति असंतुष्ट होने जैसा ही है। कुंजवाल पहले ही आपा प्रभावित क्षेत्रों में राहत नाकाफी बताकर सरकार को परेशानी में डाल चुके हैं। कुंजवाल केसाथ ही कर्णप्रयाग के विधायक एके मैखुरी भी कह रहे हैं कि सरकार गैरसैंण में होती तो ज्यादा बेहतर तरीके से पर्वतीय क्षेत्रों में विकास को अंजाम दे पाती। जाहिर है ऐसे में फ्लोर मैनेजमेंट में इस बार सत्ता पक्ष को खासी बड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed