{"_id":"cadd7e6a30dc76cb59b5d03409b6e301","slug":"uttarakhand-ladies-got-indian-icon-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की महिलाओं ने मुंबई में जमाई धाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की महिलाओं ने मुंबई में जमाई धाक
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Jul 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक एवं अभिनय के क्षेत्र में उत्तराखंड की तीन महिलाओं को इंडियन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
मूलरूप से अल्मोड़ा की आशा टम्टा और पौड़ी की गीता चंदोला को सामाजिक क्षेत्र और दून की अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को अभिनय के क्षेत्र में टाइम इंडिया न्यूज की तरफ से सम्मान दिया गया।
27 जून को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। पिता को प्रेरणास्रोत मानने वाली आशा टम्टा स्लम एरिया के बच्चों के लिए कार्य करती हैं। वर्तमान में वह सात बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठा रही हैं। वह कांग्रेस कमेटी की सचिव पद पर हैं। उन्हें उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
गीता चंदोला का कहना है कि सामाजिक कार्य वह है जिससे जरूरतमंद की समय पर मदद हो। चंदोला हर तरह के सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं। उन्हें दुबई में सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित कि या जा चुका है।
विज्ञापन
अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में हिमानी शिवपुरी ने बताया कि वह समय बहुत सुखद था क्योंकि उत्तराखंड की तीन महिलाओं को इस अवार्ड के लिए चुना गया। उत्तराखंड में महिलाओं का बड़ा इतिहास रहा है। कहा कि पहाड़ की महिलाएं और बेटियां बहुत मजबूत हैं।