{"_id":"acbcd91bdd4cc083e8aa7a52b0132218","slug":"uttarakhand-jawan-died-in-militant-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंकी हमले में उत्तराखंड का लाल शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आतंकी हमले में उत्तराखंड का लाल शहीद
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Feb 2016 08:15 AM IST
विज्ञापन
पौड़ी के रिखणीखाल ब्लॉक के बगेड़ा गांव निवासी तीन पैरा स्पेशल फोर्स के हवलदार परमेंद्र ध्यानी (38) जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हो गए। सेना मुख्यालय ने उनके परिजनों को यह सूचना दी है।
विज्ञापन
उनका पार्थिव शरीर बुधवार को कोटद्वार लाया जाएगा। बेटे के शहीद होने की खबर से गांव में परिजनों और उनके दोस्तों के यहां शोक का माहौल है।
पैरा स्पेशल फोर्स में थे तैनात
शहीद हवलदार परमेंद्र ध्यानी के बड़े भाई यतेंद्र ध्यानी ने बताया कि परमेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटे थे। मां का निधन हो चुका है। पिता गोविंदराम ध्यानी अपने बड़े बेटे के परिवार के साथ अपने पैतृक गांव रिखणीखाल के बगेड़ा में रहते हैं।
विज्ञापन
परमेंद्र वर्ष 1996 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह थ्री पैरा स्पेशल फोर्स में हवलदार के पद पर तैनात थे। कुछ समय तक उनकी यूनिट आगरा में तैनात थी।
विज्ञापन
हाल में वह जम्मू-कश्मीर में तैनात हुए थे। तीन दिन पूर्व उनके कैंप पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें वह शहीद हो गए। उनका परिवार ग्वालियर में रहता है।