फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand is the first state in the country to conduct social audit of social welfare schemes

Dehradun: समाज कल्याण योजनाओं का सोशल ऑडिट करने में उत्तराखंड देश का पहला राज्य, पढ़ें पूरी खबर

Mon, 12 Aug 2024 06:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Aug 2024 06:00 PM IST
सार

समाज कल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सोशल ऑडिट किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand is the first state in the country to conduct social audit of social welfare schemes
मीटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से संचालित समाज कल्याण की योजनाओं का सोशल ऑडिट करने में उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। केंद्र सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर उत्तराखंड को 46 आदर्श गांव, नशा मुक्ति केंद्र, वृद्धाश्रम और आवासीय विद्यालयाें का सोशल ऑडिट करने की जिम्मेदारी दी थी।

विज्ञापन


उत्तराखंड सामाजिक अंकेक्षण अभिकरण (उसाटा) ने तय समय पर ऑडिट को पूरा किया। समाज कल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सोशल ऑडिट किया गया।
विज्ञापन


मूलभूत सुविधाओं पर खर्च किया जाता
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से देश के सभी राज्यों को समाज कल्याण की योजनाओं का ऑडिट कराने को कहा गया। जिसमें उत्तराखंड में 37 आदर्श गांव, पांच आवासीय विद्यालयों, तीन नशा मुक्ति केंद्र और एक वृद्धाश्रम का सोशल आडिट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से आदर्श गांव के लिए 21 लाख रुपये की राशि दी जाती है। इस राशि को लोगों की मूलभूत सुविधाओं पर खर्च किया जाता है। आवासीय विद्यालयों में एसटीएसटी वर्ग के छात्रों के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।


ये भी पढ़ें... स्वतंत्रता दिवस: उत्तराखंड के इन लोगों को मिला ‘विशेष अतिथि’ के रूप में आमंत्रित, पीएम से भी करेंगे मुलाकात

उसाटा के निदेशक नरेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से दी गई सोशल ऑडिट की जिम्मेदारी को समय पर करने में उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। सात अगस्त को सचिव समाज कल्याण नीरज खैरवाल की अध्यक्षता में हुई राज्यस्तरीय न्याय सभा में उसाटा की ओर से ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed