{"_id":"5cddadbbbdec22077654e776","slug":"uttarakhand-high-court-contempt-notice-to-forest-department-three-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव वन समेत तीन अधिकारियों को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव वन समेत तीन अधिकारियों को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस जारी
Fri, 17 May 2019 10:26 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 17 May 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समान कार्य के लिए समान वेतन देने के आदेश का पालन न होने पर प्रमुख सचिव वन, प्रमुख वन संरक्षक जयराज और प्रभागीय वनाधिकारी को हाईकोर्ट ने अवमानना का नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ ने इस मामले में संबंधित पक्ष को तीन सप्ताह में जवाब देने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में मसूरी वन प्रभाग के महावीर प्रसाद ने अवमानना याचिका दायर की थी। याची के मुताबिक हाईकोर्ट ने पूर्व में वन विभाग को समान कार्य के लिए समान वेतन देने का आदेश दिया था। वन विभाग ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया और याची को समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं दिया गया।
विज्ञापन
पूर्व में कोर्ट ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा था। कोर्ट के नोटिस के जवाब में प्रभागीय वनाधिकारी और प्रमुख वन संरक्षक ने कहा था कि इनको समान कार्य के लिए समान वेतन नही दिया जा सकता है क्योंकि इनकी नियुक्ति रिक्त व स्वीकृत पदों के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन