{"_id":"5f931740fff9805947452066","slug":"uttarakhand-hansi-prahari-refuses-to-go-with-brother-second-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: हंसी ने भाई संग जाने से फिर किया इनकार, नोएडा से लेने आया था छोटा भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: हंसी ने भाई संग जाने से फिर किया इनकार, नोएडा से लेने आया था छोटा भाई
Fri, 23 Oct 2020 11:18 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
hansi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विवि की होनहार और डबल एमए हंसी प्रहरी ने एक बार फिर से अपने भाई के साथ जाने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को उनके छोटे भाई आनंद उन्हें लेने आए थे। भाई ने उन्हें अपने साथ नोएडा या अल्मोड़ा चलने को कहा। हालांकि हंसी का कहना था कि वह हरिद्वार में ही रहना चाहती है।
विज्ञापन
कुमाऊं विवि की होनहार और डबल एमए हंसी प्रहरी के धर्मनगरी में भीख मांगने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरिद्वार के कई संगठन और प्रदेश सरकार भी हंसी प्रहरी की मदद के लिए आगे आई थी।
विज्ञापन
इसके बाद नोएडा में रहने वाले उनके छोटे भाई आनंद हंसी से मिलने आए थे। उस दिन हंसी ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार को आनंद एक फिर एक बार हरिद्वार पहुंचे। आनंद ने हंसी से अपने साथ चलने को कहा। आनंद का कहना था कि वह नोएडा या अल्मोड़ा जहां भी जाना चाहती हैं वहां चले, लेकिन हंसी ने मना कर दिया।
विज्ञापन
हंसी ने कहा कि वह अब कहीं नहीं जाना चाहती। यदि मेयर उन्हें आवास उपलब्ध करा देतीं हैं तो उसमें ही रहेंगी। हंसी ने बताया कि वह 2012 से बाहर ही हैं। अब उन्हें अपने परिजनों से कोई मतलब नहीं। देर रात तक भी हंसी के छोटे भाई हरिद्वार में ही थे। आनंद ने किसी तरह से बात करने से इनकार कर दिया।