फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government aid to 23 madrasas stopped after irregularities were found read All Updates

Uttarakhand: अनियमितताएं मिलने पर 23 मदरसों की रोकी सरकारी सहायता राशि, दस संचालकों ने दिया बंदी का नोटिस

Fri, 08 May 2026 07:29 AM IST
Renu Saklani बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Fri, 08 May 2026 07:29 AM IST
सार

अनियमितताएं मिलने पर 23 मदरसों की सरकारी सहायता राशि रोक दी गई। वहीं निगरानी पर दस मदरसा संचालक ने बंदी का नोटिस दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Government aid to 23 madrasas stopped after irregularities were found read All Updates
मदरसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हरिद्वार जिलाधिकारी ने प्राथमिक जांच में अनियमितताएं मिलने पर 23 मदरसों की सरकारी सहायता राशि तत्काल प्रभाव से रोक दी है। इनमें अकेले सुल्तान के छह मदरसे हैं। मदरसों की निगरानी पर दस संचालकों ने बंदी के नोटिस दिए। इनकी भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन

सरकार की ओर से मदरसों में भी सरकार की ओर से मिड-डे मील समेत सरकारी योजनाओं का लाभ और सरकारी सहायता दी जाती है, लेकिन मदरसों में गड़बड़ियां मिलने पर मदरसों की जांच के आदेश मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर 19 अप्रैल को मदरसों की मॉनिटरिंग करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था।

विज्ञापन


मदरसों के संचालकों को निर्देश दिए गए थे कि रोजाना मदरसों में आने वाले बच्चों की जानकारी और मिड-डे मील बनने की फोटो ग्रुप में भेजेंगे। दस दिन तक चलने वाली निगरानी में चार मदरसों की रिपोर्ट ही नहीं आई थी। वित्तीय वर्ष में जब मदरसों की रिपोर्ट तैयार की गई तो तीन की ओर से योजना का डाटा नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लक्सर के सुल्तान में चल रहे छह मदरसों की शिकायत लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद की ओर से की गई, जिनकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच की गई तो अनियमितताएं मिलीं। इससे कुल मिलाकर 23 मदरसों का जिलाधिकारी की ओर से सरकारी सहायता राशि पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने मदरसों की जांच करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शिक्षा) अमित कुमार चंद, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी और संबंधित एसडीएम अथवा तहसीलदार की संयुक्त समिति बनाई है।

14 मदरसों की भूमिका पर बड़ा सवाल

जांच में पकड़े गए 14 मदरसों की भूमिका पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। इनमें जिलाधिकारी की सख्ती से दस बंदी का नोटिस देने वाले और चार दस की व्हाट्सएप ग्रुप में रिपोर्ट नहीं डालने वाले हैं। माना जा रहा है कि इनकी ओर से अब तक सरकारी मदद की मोटी रकम फर्जीवाड़ा कर ऐंठ ली है लेकिन, अब जब जांच शुरू होने पर फंस सकते हैं। जिनकी ओर से बड़ा खेल किया गया होगा।

ये भी पढ़ें...दून अस्पताल की इमरजेंसी में तोड़फोड़: पंजीकरण काउंटर का शीशा टूटा, पर्चा न बनाने का आरोप, जमकर हुआ हंगामा

गठित कमेटी को मदरसों की गहनता से जांच करने के आदेश दिए गए हैं, जांच के बाद अनियमितताएं मिलने वाले मदरसों को बंद किया जाएगा, जो मानकों को पालन करेंगे, केवल उन्हीं मदरसों को चलाने की अनुमति दी जाएगी।

-मयूर दीक्षित, डीएम, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed