दून अस्पताल की इमरजेंसी में तोड़फोड़: पंजीकरण काउंटर का शीशा टूटा, पर्चा न बनाने का आरोप, जमकर हुआ हंगामा
महिला इमरजेंसी में उपचार के लिए आई थी। वह पंजीकरण के लिए कतार में खड़ी थी। काफी देर बाद जब उसका नंबर आने वाला था तो कर्मचारी ने उसे दूसरी लाइन में लगने के लिए कहा। इस पर वह भड़क गई। इसके बाद वहां तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विस्तार
दून अस्पताल की इमरजेंसी में तीमारदारों ने पर्चा न बनाने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पंजीकरण काउंटर का शीशा टूट गया। इसके बाद तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक एक महिला इमरजेंसी में उपचार के लिए आई थी। वह पंजीकरण के लिए कतार में खड़ी थी। काफी देर बाद जब उसका नंबर आने वाला था तो कर्मचारी ने उसे दूसरी लाइन में लगने के लिए कहा। इस पर वह भड़क गईं। महिला का आरोप है कि कर्मचारी ने उनसे अभद्रता की। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को बुला लिया। साथ में कुछ और लोग आ गए। तीमारदारों ने हंगामा करते हुए पंजीकरण काउंटर पर लगे शीशे को तोड़ दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
Road Accident: भतरोंजखान में बड़ा हादसा, जागर कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत
इमरजेंसी में बढ़ रहीं झगड़े की घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब दून अस्पताल की इमरजेंसी में झगड़ा और हंगामा हुआ हो। इससे पहले कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गत दिनों इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के साथ कुछ तीमारदारों ने मारपीट भी कर दी थी। इसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी थी। इसके अलावा भी लगभग हर रोज इमरजेंसी से झगड़े की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं डॉक्टरों में भी भय पैदा हो रहा है।
इमरजेंसी में हंगामे की घटना का संज्ञान लिया गया है। संबंधित कर्मचारी से भी जवाब मांगा गया है। मामले की जांच के लिए इमरजेंसी प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तीमारदारों से भी धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।
- डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पताल
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.