फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Girl Urmi from Pauri received Dadasaheb Phalke Award for Suberau Gham-2 Gharwali Film

Uttarakhand: पौड़ी की बेटी उर्मी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, सुबेरौ घाम-2 के लिए मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

Wed, 08 May 2024 10:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 May 2024 10:42 PM IST
सार

उर्मी नेगी ने फ्योंली, सुबेरौ घाम व बथौं जैसी चर्चित गढ़वाली फिल्माें में अभिनय के साथ ही निर्माता-निर्देशक व पटकथा लेखन भी किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Girl Urmi from Pauri received Dadasaheb Phalke Award for Suberau Gham-2 Gharwali Film
पौड़ी की बेटी उर्मी को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला का जागरूक पाठक

विस्तार

गढ़वाली फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री/निर्माता-निर्देशक उर्मी नेगी को वर्ष 2023 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार उन्हें क्षेत्रीय फिल्म श्रेणी सुबेरौ घाम-2 के लिए दिया गया है। मुंबई में महाराष्ट्र इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑर्गनाइजेशन व एमबी एंटरप्राइजेज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उर्मी नेगी को यह पुरस्कार मिला।

विज्ञापन


पौड़ी की बेटी उर्मी नेगी ने फ्योंली, सुबेरौ घाम व बथौं जैसी चर्चित गढ़वाली फिल्माें में अभिनय के साथ ही निर्माता-निर्देशक व पटकथा लेखन भी किया है। इन फिल्मों में पहाड़ के युवाओं को रोजगार की तलाश में महानगरों की ओर रुख करना व नशे की लत में जीवन बरबाद हो रहा है इसको दिखाया गया है। निजी सचिव चंद्रमोहन जदली ने बताया कि उर्मी नेगी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार गढ़वाली फिल्म सुबेरौ घाम-2 के लिए मिला है जबकि बथौं के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है।
विज्ञापन


Astrology: 23 साल बाद अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में भी नहीं बजेगी शहनाई...पीछे है यह वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़वाली फिल्म सुबेरौ घाम को कनाडा फिल्म फेस्टिवल में भी सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फिल्म के लिए चुना गया। उर्मी के निर्देशन में दर्शकों को पहाड़ के शानदार दृश्य देखने व स्थानीय गीत-संगीत सुनने को मिला। साथ ही गढ़वाली फिल्मों के निर्माण के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।

उर्मी नेगी ने बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता देवानंद, राजेश खन्ना व मिथुन चक्रवर्ती के साथ बाल कलाकार के रूप में भी काम किया है। वहीं उत्तराखंड की फिल्मों के निर्देशक गणेश वीरान समेत रंगमंच के कलाकारों ने इसे उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि इससे राज्य की फिल्मों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर नई पहचान मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed