फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Marriages will not Held on Akshaya Tritiya After 23 years Uttarakhand news in Hindi

Astrology: 23 साल बाद अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में भी नहीं बजेगी शहनाई...पीछे है यह वजह

Wed, 08 May 2024 05:00 AM IST
अलका त्यागी वत्सल गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
वत्सल गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 May 2024 05:00 AM IST
सार

Uttarakhand News: अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण इस दिन काफी संख्या में शादियां होती हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन
Marriages will not Held on Akshaya Tritiya After 23 years Uttarakhand news in Hindi
शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

23 साल बाद अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त होने के बाद भी मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। गुरु और शुक्र अस्त होने के चलते ऐसा होगा। हालांकि, इस दिन सोना-चांदी और वाहनों की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।

विज्ञापन


अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण इस दिन काफी संख्या में शादियां होती हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 25 अप्रैल से 29 जून तक शुक्र अस्त है। ज्योतिष के मुताबिक अक्षय तृतीया के दिन मांगलिक कार्य करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। लेकिन इस बार शुक्र का तारा अस्त होने के कारण अक्षय तृतीया पर भी मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड विद्वत सभा के अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद ममगांई बताते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन विवाह, गृह प्रवेश या कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करने के लिए मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती। लेकिन 23 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब अक्षय तृतीया पर मांगलिक कार्य नहीं होंगे। बताते हैं, शुक्रास्त में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, मूर्ति प्रतिष्ठा आदि शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: अयोध्या में राम मंदिर के पास उत्तराखंड भवन के निर्माण का रास्ता साफ, आवंटित भूमि की हुई रजिस्ट्री

विवाह के लिए गुरु और शुक्र का उदय होना जरूरी

आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगांई बताते हैं कि गुरु और शुक्र को विवाह का कारक माना जाता है। वैशाखी, विजयदशमी, मकर संक्रांति और वसंत पंचमी के पर्व पर बिना मुहूर्त देखे विवाह किए जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए गुरु और शुक्र का उदय होना बहुत जरूरी है।

अभिजीत मुहूर्त में एक घंटे खरीद सकेंगे सोना और वाहन

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी और वाहन आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार 10 मई को अक्षय तृतीया पर अभिजीत मुहूर्त में सोना-चांदी और वाहन खरीदना शुभ रहेगा। इस बार अभिजीत मुहूर्त में 11:30 से 12:30 बजे तक सोना-चांदी और वाहन खरीदे जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed