फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Forest Fire Record 68 incidents took place from Garhwal to Kumaon Today cases registered on 298

उत्तराखंड में सुलग रहे जंगल: गढ़वाल से कुमाऊं तक रिकॉर्ड 68 घटनाएं, अब तक 298 पर मुकदमा दर्ज

Tue, 30 Apr 2024 10:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Apr 2024 10:34 PM IST
सार

Uttarakhand Forest Fire: जंगल की आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर जाकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire Record 68 incidents took place from Garhwal to Kumaon Today cases registered on 298
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में तापमान बढ़ने के साथ ही जंगल की आग तेजी से भड़क रही है। मंगलवार को गढ़वाल से कुमाऊं तक एक दिन में रिकॉर्ड 68 जगह जंगल धधके। इसमें वनाग्नि की सबसे अधिक 44 घटनाएं गढ़वाल और 17 कुमाऊं की हैं। वन्य जीव क्षेत्र में भी सात जगह आग लगी है। 

विज्ञापन


अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक जंगल में आग लगाने के आरोप में 21 अन्य लोगों को नामजद किया गया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक के मुताबिक जंगल की आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर जाकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। इस काम में एसडीआरएफ और फायर सर्विस की भी मदद ली जा रही है, जबकि नैनीताल वन प्रभाग में एनडीआरएफ को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


Dehradun: मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को फर्जी एक्सचेंज से की गई थी कॉल, संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से अब तक 298 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, टिहरी बांध प्रथम वन प्रभाग और नैनीताल वन प्रभाग में एक-एक जगह आग लगी है।

अल्मोड़ा वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में पांच, सिविल सोयम अल्मोड़ा वन प्रभाग में एक, तराई पूर्वी वन प्रभाग में सात, रामनगर वन प्रभाग में एक, मसूरी वन प्रभाग में 12, लैंसडौन भूमि संरक्षण वन प्रभाग में दो, सिविल सोयम पौड़ी वन प्रभाग में 27, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग में छह जगह वनाग्नि की घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed