फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News After Mukhtar Ansari death call to Banda Jail Superintendent from fake exchange operator arrest

Dehradun: मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को फर्जी एक्सचेंज से की गई थी कॉल, संचालक गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 09:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Apr 2024 09:35 PM IST
सार

Dehradun News: आरोपी चीन की महिला के लिए काम करता है, जो उसे हर दिन लाखों रुपये कमीशन देकर इस तरह से कॉल डायवर्ट कराती है।

विज्ञापन
Dehradun News After Mukhtar Ansari death call to Banda Jail Superintendent from fake exchange operator arrest
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को कनाडा से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। कनाडा के उस नंबर को देहरादून स्थित फर्जी एक्सचेंज से स्थानीय नंबर पर ट्रांसफर कर कॉल की गई थी। एसटीएफ ने मंगलवार को एक्सचेंज का भंडाफोड़ कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी चीन की महिला के लिए काम करता है, जो उसे हर दिन लाखों रुपये कमीशन देकर इस तरह से कॉल डायवर्ट कराती है। इसके लिए वह 500 टेलीफोन नंबरों का इस्तेमाल करता है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले का मंगलवार को खुलासा करते हुए एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया, गत 29 मार्च को यूपी के बांदा जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को देहरादून के टेलीफोन नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


बांदा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। नंबर देहरादून का था तो यूपी पुलिस और डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (डीओटी) ने जानकारी एसटीएफ संग साझा की। जांच के दौरान पता चला कि यह नंबर स्पेक्ट्रम इन्फो वेब सॉल्यूशन प्रा.लि. एमएम टावर के नाम पर पंजीकृत है, लेकिन इसके मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर एसटीएफ ने मैन्युअल ही सारी जानकारियां जुटाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टंट के चक्कर में खतरे में डाली जिंदगी: युवक ने चलती थार की छत पर खड़े होकर बनाई रील, वायरल हुआ वीडियो

बताया, इस कंपनी को संगम विहार जीएमएस रोड देहरादून निवासी अनुराग गुप्ता चलाता है। उसने कंपनी के नाम से 500 टेलीफोन कनेक्शन भी लिए हैं। इनसे वह विदेशों की कॉल को इंटरनेट से भारतीय नंबरों पर डायवर्ट करता है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और डीओटी की टीम ने जीएमएस रोड स्थित एमएम टावर के दूसरे तल पर छापा मारा। वहां से अनुराग गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया, आरोपी ने कंपनी के बोर्ड के स्थान पर विक्रांत फूड कंपनी एंड दूनाइट्स वेब्ड सर्विस का बोर्ड लगा रखा है, ताकि किसी को उसकी हरकतों का पता न चल सके। आरोपी के मुताबिक, 29 मार्च को जेल अधीक्षक के लिए कनाडा से फोन आया था। कनाडा के इस नंबर को उसने दून के लैंडलाइन नंबर पर डायवर्ट कर जेल अधीक्षक को फोन लगाया। आरोपी के खिलाफ वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

जिओ ने काट दिए कनेक्शन तो बीएसएनएल से लिए
आरोपी ने बताया, उसने अगस्त 2023 से दिसंबर 2023 तक जिओ कंपनी से नंबर और इंटरनेट कनेक्शन लिया था, लेकिन जिओ अफसरों को इस अवैध काम के बारे में पता चल गया। फिर उसने दिसंबर 2023 में बीएसएनएल से पहले पीआरआई लाइन और एक राउटर लिया। यह लाइन चीन, हॉगकांग, सिंगापुर, मकाउ में स्नो फ्लाई ऑनलाइन कंपनी से आने वाली कॉल को ग्राहकों तक भेजने के लिए ली थी। इसके लिए कुल 500 कनेक्शन लेने के साथ एसआईपी कनेक्शन और इंटरवेव टेक्नोलॉजी से इंटरनेट कनेक्शन लिया था। एसटीएफ ने मौके से दो लैपटॉप, दो सर्वर, दो सीपीयू, एक मॉनीटर, दो मीडिया कन्वर्टर, एक लाइन स्विच, तीन मॉडम, सात चार्जर व कनेक्टिंग तार, एक प्रिंटर और एक मोबाइल फोन कब्जे में लिया है।

2015 में चाइना टेलीकॉम कंपनी के लिए करता था काम
अनुराग ने यहां एक सर्वर सेटअप किया था। यहां से विदेश से आने वाली वीओआईपी कॉल को लैंडलाइन व मोबाइल नंबरों पर डायवर्ट करता था। इसके लिए उसे चीन से मोटा कमीशन मिलता है। बताया, वह 2015 में चाइना टेलीकॉम कंपनी के साथ वैल्यू ऐडेड सर्विस का काम करता था। यहां उसकी जान पहचान एमेंडा नाम की महिला से हुई। यही महिला स्नो फ्लाई ऑनलाइन कंपनी संचालित करती है। वह उससे स्काइप एप और आईएसडी कॉल से बात करता था। उसने बताया था कि इंटरनेट से इंटरनेशनल कॉल उसे भेजी जाएंगी। इन्हें लोकल कॉल में बदलकर भारत व अन्य विदेशी स्थानों पर भेजना है। बताया था कि यह काम अवैध है, लेकिन इसके लिए उसे मोटा कमीशन दिया जाएगा। एसएसपी ने बताया, वर्तमान में वह हर दिन करीब तीन लाख रुपये कमाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed