फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Samajwadi Party third list released, Akhilesh-Jaya Bachchan will campaign

उत्तराखंड चुनाव 2022: समाजवादी पार्टी की तीसरी सूची जारी, अखिलेश-जया बच्चन करेंगे प्रचार

Tue, 25 Jan 2022 10:28 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 25 Jan 2022 10:28 PM IST
सार

प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेकर सांसद जया बच्चन तक प्रचार करने आएंगे। सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेज दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Samajwadi Party third list released, Akhilesh-Jaya Bachchan will campaign
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 18 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने उत्तराखंड में 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद यहां अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।

विज्ञापन


सपा के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अब तक घोषित प्रत्याशियों की कुल संख्या 70 हो गई है। पार्टी ने टिहरी जिले की नरेन्द्र नगर सीट से वीरेन्द्र सिंह, धनोल्टी से आजाद शाह को प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन

डोईवाला से अनुराग कुकरेती, मसूरी से संजय मल बने उम्मीदवार

सपा ने देहरादून की सहसपुर सीट से अमित कुमार यादव, डोईवाला से अनुराग कुकरेती, मसूरी से संजय मल, हरिद्वार से डॉ.सरिता अग्रवाल, बीएचईएल रानीपुर से राव अखलाक, ज्वालापुर से सनातन सोनकर, भगवानपुर से विशम्भर सिंह, झबरेड़ा से कोमल रानी, मंगलौर से शरद पांडेय और लक्सर से पूर्व सांसद प्रत्याशी डॉ.भगवान दास को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है।

इसके साथ ही चंपावत की लोहाघाट सीट से सपा ने निशार खान, नैनीताल जिले की लालकुआं सीट से मनोज पांडेय, भीमताल से विक्रम सिंह बर्गली, रामनगर से अब्दुल गफ्फार प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। ऊधमसिंह नगर की रुद्रपुर सीट से सत्यपाल ठुकराल और नानकमत्ता से हजूरा सिंह राणा को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।

उत्तराखंड में प्रचार करेंगे अखिलेश-जया बच्चन

प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेकर सांसद जया बच्चन तक प्रचार करने आएंगे। सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेज दी है।

समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में 70 सीटों पर प्रत्याशी उतार रही है। पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए हैं। उत्तराखंड चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, सांसद जया बच्चन, राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड प्रभारी राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा बड़थ्वाल, सुरेश परिहार, हुसैन अहमद, प्रमुख महासचिव शोएब अहमद, सपा नेता कुलदीप भुल्लर, तजेंद्र सिंह विर्क, प्रदेश महासचिव डॉ. राकेश पाठक, अनिल कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष एसके राय, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सुभाष पंवार प्रचार के लिए दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed