फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Money will not go in the pockets of politicians says manish sisodia

Uttarakhand Election 2022: ‘नेताओं की जेब में नहीं जाएगा पैसा, खुलेंगे आधुनिक स्कूल और अस्पताल’- सिसोदिया

Sat, 18 Dec 2021 09:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, कांडा/गरुड़ (बागेश्वर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांडा/गरुड़ (बागेश्वर) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Dec 2021 09:00 PM IST
सार

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से उत्तराखंड में सत्तासीन रहे हैं। दोनों दलों ने राज्य के संसाधनों का अपने हित में दोहन किया है। टैक्स से मिलने वाली रकम इन सरकारों के मंत्रियों और नेताओं जेब में गई है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Money will not go in the pockets of politicians says manish sisodia
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राज्य की बदहाली के लिए भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि विकास का पैसा नेताओं की जेब में जा रहा है। आप की सरकार बनी तो टैक्स से मिलने वाले पैसे से आधुनिक स्कूल और अस्पताल खोले जाएंगे। सिसोदिया कांडा के रामलीला मैदान और गरुड़ के बयालीसेरा मैदान में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से उत्तराखंड में सत्तासीन रहे हैं। दोनों दलों ने राज्य के संसाधनों का अपने हित में दोहन किया है। टैक्स से मिलने वाली रकम इन सरकारों के मंत्रियों और नेताओं जेब में गई है। आप की सरकार बनने के बाद ऐसा नहीं होगा। राज्य सरकार का बजट जनहित में खर्च होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों की स्थिति निजी स्कूलों से बेहतर हो गई है।उन्होंने भाजपा, कांग्रेस को कोसते हुए कहा कि लानत है ऐसी सरकारों पर जो जनता को लिए अच्छे स्कूल, अस्पताल न खोल पाए। कहा सरकार बनने पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-चार हजार क्षमता के आवासीय स्कूल खोले जाएंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: भाजपा के रोड शो के दौरान भगवामय हुई धर्मनगरी, पुष्प वर्षा से किया नेताओं का स्वागत, तस्वीरें 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने आम आदमी पार्टी को अपना विकल्प चुन लिया है। दिल्ली की तरह उत्तराखंड की जनता कांग्रेस और भाजपा को वोट देना अब भूल जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य, शिक्षा और यातायात के सबसे ज्यादा बुरे हाल है। यहां का कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसे उपचार कराने आज भी दिल्ली  जाना पड़ता है। पार्टी के बागेश्वर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी बसंत कुमार ने कहा कि राज्य में सरकार बनाने के बाद दिल्ली की तर्ज पर राज्य का विकास होगा। वहां पर प्रवीन कुमार, सुंदर धौनी, महेश नगरकोटी, नवीन ममगई खीमानंद खुल्बे, भुवन जोशी, प्रेम कुमार आदि थे। कांडा में सभा को आप के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी संबोधित किया। संचालन पूजा मेहरा ने किया। 


दो घंटे की देरी से पहुंचे सिसोदिया, सुनने के लिए बैठे थे लोग
सिसोदिया का दोपहर दो बजे कांडा पहुंचने का कार्यक्रम था। वह दो घंटे की देरी से शाम चार बजे कांडा पड़ाव पहुंचे। यहां से रामलीला मैदान तक सिसोदिया ने प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और कपकोट से प्रत्याशी भूपेश उपाध्याय के साथ रोड शो किया। कार्यकर्ताओं ने सिसोदिया का फूल मालाओं से स्वागत किया। छलिया नृत्य की भी धूम रही। सिसोदिया ने हुड़का बजाकर उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ने का प्रयास किया।
 
अनासक्ति आश्रम को दिया जाएगा भव्य स्वरूप
सिसोदिया ने अनासक्ति आश्रम से हिमालय पर्वत श्रृंखला के दीदार किए। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने पर अनासक्ति आश्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। डाक बंगले में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय स्थल के सौंदर्यीकरण की ओर प्रदेश सरकार ने ध्यान नहीं दिया। झूलते बिजली, टेलीफोन के तारों की समस्या तक दूर नहीं की गई। इससे हिमालय के  दर्शन करने में तक दिक्कत हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed