फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Election 2022: भाजपा के रोड शो के दौरान भगवामय हुई धर्मनगरी, पुष्प वर्षा से किया नेताओं का स्वागत, तस्वीरें 

Sat, 18 Dec 2021 07:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Dec 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand election 2022: National President JP Nadda starta Vijay Sankalp Yatra in haridwar, photos
हरिद्वार में भाजपा की रैली - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता तक जुटे रहे। शनिवार को विजय यात्रा पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी पुष्प वर्षा की। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी आशुतोष शर्मा ने जेपी नड्डा को पगड़ी और चांदी का फरसा भेंट किया। रोड शो के दौरान धर्मनगरी भगवामय नजर आई। शहर को भाजपा के झंडो, बैनर और होर्डिग से पाट दिया गया था।  पार्टी ने शुक्रवार से नगर के प्रमुख मार्गों से लेकर चौराहों और अन्य प्रमुख स्थानों पर भाजपा के झंडे लगाने का कार्य शुरू कर दिया था, जो शनिवार दोपहर तक चलता रहा। सड़कों के डिवाइडर भी झंडों से पाट दिए गए। होटलों से लेकर दुकानों और धर्मशालाओं में पार्टी के नेताओं को कार्यकर्ताओं में अपने अध्यक्ष के स्वागत के लिए बैनर लगाए थे। भाजपा की पंतदीप मैदान से शुरू हुई विजय संकल्प यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। भीमगोड़ा काली मंदिर, हरकी पैड़ी, गंगा टॉकीज, रतन टॉकीज, पोस्ट ऑफिस, वाल्मीकि चौक हिमालय डिपो नंबर 1 आस्था होटल के सामने विजय संकल्प रथ गुजरा।

uttarakhand election 2022: National President JP Nadda starta Vijay Sankalp Yatra in haridwar, photos
हरिद्वार में भाजपा की रैली - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित विजय संकल्प रथ पर सवार शीर्ष नेताओं का जारेदार स्वागत हुआ। कार्यक्रम के समापन स्थल शिवमूर्ति चौक पर भाजपा के पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने जेपी नड्डा को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।  

uttarakhand election 2022: National President JP Nadda starta Vijay Sankalp Yatra in haridwar, photos
हरिद्वार में भाजपा की रैली - फोटो : अमर उजाला

हरकी पैड़ी पर गढ़वाली कलाकारों ने नृत्य किया। इस दौरान देश विदेश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने भी गढ़वाली नृत्य को देखा। पंतद्वीप पार्किंग पर पहुंचने वाले लोगों को भाजपा के रंग में रंगने के लिए पार्टी की टोपियां दी गईं। लोगों से अपील की गई कि वह रोड शो के दौरान टोपियों को सिर पर लगाकर रखें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand election 2022: National President JP Nadda starta Vijay Sankalp Yatra in haridwar, photos
हरिद्वार में भाजपा की रैली - फोटो : अमर उजाला

विजय संकल्प यात्रा के शुभारंभ और रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के बड़े होर्डिंग लगाए गए थे। यात्रा में पहुंचे लोग इन होर्डिंग को कार्यक्रम स्थल से उठाकर अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: National President JP Nadda starta Vijay Sankalp Yatra in haridwar, photos
हरिद्वार में भाजपा की रैली - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की विजय संकल्प रैली के दौरान छोटे बच्चों में भी खूब उत्साह नजर आया। पंतदीप पार्किंग मैदान में परिजनों के साथ आए बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाले मुखौटे को अपने चेहरे पर लगाए गए नजर आए।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed