फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Dushyant Kumar Gautam Says Bjp will win Haridwar District All seats

उत्तराखंड चुनाव 2022: हरिद्वार जिले की सभी सीटें जीतेंगे, सरकार भी बनाएंगे- दुष्यंत कुमार गौतम

Thu, 18 Nov 2021 06:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Nov 2021 06:57 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य संगठित होकर जनहित एवं समाज के लिए समर्पण भाव से कार्य करना है। पार्टी का संदेश सामान्य कार्यकर्ता के कार्यों में दिखना चाहिए। समाज तक पहुंचना चाहिए।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Dushyant Kumar Gautam Says Bjp will win Haridwar District All seats
उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने गुरुवार को हरिद्वार जिला भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। दुष्यंत गौतम ने कहा बैठकों पर लिए गए निर्णय धरातल पर उतरने जरूरी हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रत्येक दिन स्वयं मूल्यांकन करना चाहिए कि उसने समय काटा या बांटा है। उन्होंने कहा कि 2022 में जिले की सभी सीटें जीतेंगे और दोबारा सरकार बनाएंगे। 

विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: भाजपा की 3.5 लाख नए वोटरों पर भी नजर, नाम शामिल कराने में जुटी पार्टी
विज्ञापन


दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य संगठित होकर जनहित एवं समाज के लिए समर्पण भाव से कार्य करना है। पार्टी का संदेश सामान्य कार्यकर्ता के कार्यों में दिखना चाहिए। समाज तक पहुंचना चाहिए। संपूर्ण भाव को लेकर ही 2022 की विजय के लिए बढ़ना है। कहा कि संगठन से मिले कार्यों पर पूर्ण ताकत लगाकर कार्य करें। भाजपा की ताकत बूथ पर बैठा कार्यकर्ता है, जो चुनाव बदलने की ताकत रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि अन्य दलों के दुष्प्रभाव से समाज को बचाना है और 2022 के लक्ष्य को फतह करना है। उन्होंने कहा कि विपक्षियों को 2017 से भी बड़ी पटकनी देंगे। डबल इंजन की सरकार ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिया है। भारत माला एवं ऑल वेदर जैसे कार्य धरातल पर उतारकर विकास की अलग धारा बहाई है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का काम आज सभी के सामने है।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि साढ़े चार साल में 250 तक की आबादी वाले गांव में 756 से अधिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़के बनी हैं। बैठक में जिले के पदाधिकारी, विधायक, पालिका अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला मोर्चा, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री विधानसभा, प्रभारी एवं सह प्रभारी विधानसभा, विस्तारक और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान और संचालन महामंत्री विकास तिवारी और आदेश सैनी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed