फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 news: BJP also eyeing on 3.5 lakh new voters

Uttarakhand Election 2022: भाजपा की 3.5 लाख नए वोटरों पर भी नजर, नाम शामिल कराने में जुटी पार्टी

Thu, 18 Nov 2021 12:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 18 Nov 2021 12:41 PM IST
सार

बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र पर चल रही भाजपा ने 11235 बूथों पर कमेटियां का गठन कर दिया है। अब इन बूथों पर पन्ना प्रमुखों की तैनाती की जा रही है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: BJP  also eyeing on 3.5 lakh new voters
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भाजपा की नए मतदाताओं पर खास नजर है। अभी ऐसे करीब साढ़े तीन लाख युवा हैं, जिनमें से अधिकांश के नाम मतदाता सूची में शामिल होने हैं। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के अभियान में जुटने को कहा है।

विज्ञापन


70 प्रतिशत पन्ना प्रमुख बनाए
बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र पर चल रही भाजपा ने 11235 बूथों पर कमेटियां का गठन कर दिया है। अब इन बूथों पर पन्ना प्रमुखों की तैनाती की जा रही है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक पन्ना प्रमुखों को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। 70 प्रतिशत पन्ना प्रमुख बनाए जा चुके हैं। सभी जिलाध्यक्षों से पन्ना प्रमुखों की सूची मांगी गई है। 25 नवंबर को संभावित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इस सूची पर मंथन होगा और शेष 30 प्रतिशत पन्ना प्रमुख बनाए जाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड: न्यूज चैनल के लाइव कार्यक्रम में भिड़े भाजपा विधायक और कांग्रेस नेता, हो गई हाथापाई 
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी पूरा फोकस बूथ प्रबंधन पर
भाजपा का अभी पूरा फोकस बूथ प्रबंधन पर है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पार्टी पदाधिकारियों को बूथों की रणनीति को और ज्यादा प्रभावी बनाने के निर्देश दे गए हैं। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक 70 विधानसभाओं में तैनात विस्तारकों और प्रभारियों के माध्यम से बूथों में पार्टी की सक्रियता की सूचनाएं निरंतर प्राप्त हो रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार बूथ कमेटियों को सक्रिय किया जा रहा है।

जिले में पांच हजार युवाओं को जोड़ेगा भाजयुमो

पौड़ी भाजयुमो की जिला कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा गया कि जिले में संगठन से पांच हजार युवाओं को जोड़ा जाएगा। 

जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत व पूर्व राष्ट्रीय सहयोग सेल के संयोजक वीरेंद्र जुयाल ने कहा कि उत्तराखंड का युवा देश व दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पांच हजार युवाओं को युवा मोर्चा से जोड़ा जाएगा।

वहीं भाजयुमो के हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत जिला पंचायत की अध्यक्ष शांति देवी ने की। संचालन जिला महामंत्री मयूर भट्ट व अजय रावत ने किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री डा. सुधीर जोशी, मंडल अध्यक्ष रोशन रावत, मंडल उपाध्यक्ष रोहित नैथानी, शोभित ध्यानी, यशराज भट्ट, ऋषभ नौटियाल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed