{"_id":"6165a3238ebc3ed9db095866","slug":"uttarakhand-election-2022-congress-leader-ganesh-godiyal-comment-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2022: गणेश गोदियाल ने भाजपा पर चलाए शब्दों के बाण, कहा- खेल उन्होंने शुरू किया था अंजाम तक हम पहुंचाएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव 2022: गणेश गोदियाल ने भाजपा पर चलाए शब्दों के बाण, कहा- खेल उन्होंने शुरू किया था अंजाम तक हम पहुंचाएंगे
Tue, 12 Oct 2021 08:34 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 12 Oct 2021 08:34 PM IST
सार
Uttarakhand Election 2022: गणेश गोदियाल ने कहा कि अभी तो शुरुआत है, आगे और भी चौंकाने वाले फैसले सामने आएंगे। वे हथकंडे अपनाएंगे, तो हमारे पास भी फोड़ने के लिए तमाम पटाखे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में दल बदल की राजनीति के बीच मंगलवार का दिन शांत रहा। एक दिन पहले भाजपा को सियासी पटखनी देने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पार्टी कार्यालय में रिलेक्स मूड में नजर आए। बोले- खेल उन्होंने शुरू किया था, अंजाम तक हम पहुंचाएंगे। अभी तो शुरुआत है, आगे और भी चौंकाने वाले फैसले सामने आएंगे। वे हथकंडे अपनाएंगे, तो हमारे पास भी फोड़ने के लिए तमाम पटाखे हैं।
विज्ञापन
चुनाव 2022: उत्तराखंड बना दल-बदल का अखाड़ा, भाजपा की पिच पर अब कांग्रेस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
विज्ञापन
यशपाल आर्य की पार्टी में किसने एंट्री करवाई, पत्रकारों के पूछने पर बोले- कुछ बातें पर्दे में रहें तो अच्छा है। उनकी वापसी का श्रेय लेने के सवाल पर बोले- जिसने भी करवाई, कोई पार्टी से बाहर का तो आदमी है नहीं। जो भी होगा, कांग्रेस का हितैषी ही होगा। अनिल बलूनी के सवाल पर बोले- अगर वह बहीखाता बराबर करने की बात कह रहे हैं तो सही है, कर्जा चढ़ाने की बात करते तो गलत होता। पत्रकारों ने कहा- अनिल बलूनी राहुल गांधी के घर के गेट से कांग्रेस में शामिल होने जा रहे भाजपा के एक विधायक को उड़ा ले गए। इस पर गोदियाल बोले- उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, यदि ले गए हैं तो बलूनी को यह भी बताना चाहिए था कि उन्हें (विधायक को) राहुल गांधी के गेट पर छोड़ा किसने था। इशारों ही इशारों में बोले- मामला अभी टला नहीं है।
विज्ञापन
उत्तराखंड चुनाव 2022: यशपाल आर्य के कांग्रेस में आने पर बोले गोदियाल- ट्रेलर दिया है, पिक्चर अभी बाकी है
पार्टी में और कौन-कौन शामिल हो रहा है? इस सवाल पर गोदियाल ने कहा, अभी तो शुरुआत हुई है, लाइन बहुत लंबी है। उनके यहां भगदड़ मचने जैसी स्थिति है। हालांकि, हम ऐसा नहीं चाहते हैं। वे नैतिकता के साथ स्वच्छ राजनीति करें, हम भी इसी से प्रेरित होकर आगे बढे़ंगे। वे हथकंडे अपनाएंगे तो हमारे पास भी फोड़ने के लिए तमाम पटाखे रखे हैं। यशपाल आर्य किस शर्त के साथ पार्टी में नहीं लौटे हैं? इस सवाल पर गोदिशल बोले- उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वह भाजपा में साढ़े चार साल से असहज महसूस कर रहे थे। जिसकी वजह से उन्होंने कांग्रेस में वापसी की है।
क्या यशपाल कांग्रेस में सीएम पद का दलित चेहरा होंगे? इस सवाल पर गोदियाल ने कहा- यशपाल आर्य को सिर्फ एक दलित नेता की तरह प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए। उनकी सभी वर्गों में समान रूप से पकड़ है। हरिद्वार से लेकर ऊधमसिंह नगर के तराई और कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों में उनका अच्छा प्रभाव है। हमें उम्मीद है कि उनके पार्टी में आने से पार्टी को लाभ मिलेगा।