फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Ganesh Godiyal Comment on Bjp after Yashpal Arya Joins Congress

उत्तराखंड चुनाव 2022: यशपाल आर्य के कांग्रेस में आने पर बोले गोदियाल- ट्रेलर दिया है, पिक्चर अभी बाकी है

Mon, 11 Oct 2021 11:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Oct 2021 11:20 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: यशपाल की पार्टी में एंट्री से गदगद गोदियाल ने कहा कि यशपाल आर्य भाजपा में लंबे समय से बैचेनी महसूस कर रहे थे। करीब चार माह पहले उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत से मिलकर कांग्रेस पार्टी में वापसी की इच्छा जताई थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Ganesh Godiyal Comment on Bjp after Yashpal Arya Joins Congress
गणेश गोदियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा दलित चेहरा और बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की विधायक पुत्र संजीव आर्य के साथ घर वापसी के बाद कांग्रेस नेताओं की बांछें खिल गई हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के शब्दों में कहें तो यह तो सिर्फ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है।

विज्ञापन


कांग्रेस के हुए यशपाल: बेअसर रही सीएम धामी की चाय डिप्लोमेसी, हरीश रावत के 'मास्टर स्ट्रोक' ने भाजपा के सामने खड़ा किया संकट
विज्ञापन


यशपाल की पार्टी में एंट्री से गदगद गोदियाल ने कहा कि यशपाल आर्य भाजपा में लंबे समय से बैचेनी महसूस कर रहे थे। करीब चार माह पहले उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत से मिलकर कांग्रेस पार्टी में वापसी की इच्छा जताई थी। उनके साथ दो अन्य विधायकों की भी ज्वानिंग होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह आज टल गई। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में हैं, जल्द ही उनकी कांग्रेस पार्टी में एंट्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव 2022: कांग्रेस में लौटने के बाद सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट से हटाया, मुख्यमंत्री के पास रहेंगे विभाग

उन्होंने कहा कि भाजपा में तमाम विधायक दमघोंटू माहौल में बैचेन हैं। वह लगातार हमारे संपर्क में हैं। बहुत जल्दी कुछ अन्य भाजपा नेताओं की पार्टी में एंट्री होगी। इससे पूर्व दिल्ली में यशपाल की ज्वाइनिंग के दौरान गोदियाल ने कहा कि पार्टी में उनके आने से कार्यकर्ताओं के मनोबल में गुणात्मक वृद्धि हुई है। वह वहां कई चीजों से आहत थे। पार्टी ने उन्हें जो सपने दिखाए थे, उनकी अनदेखी की गई। जिससे आहत होकर उन्होंने घर वापसी की है।

...तब गोदियाल ने कहा था 15 दिन का समय दें, पता चल जाएगा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पिछले माह राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के बयान पर पलटवार करते हुए अगले 15 दिन में बड़े बदलाव के संकेत दिए थे। यशपाल आर्य की पार्टी में वापसी को उनके इसी बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

बीते माह भाजपा की मीडिया कार्यशाला में प्रतिभाग करने पहुंचे राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बड़ा बयान देकर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचा दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके इर्द-गिर्द एक-दो लोगों को छोड़कर हर कांग्रेसी भाजपा में आने का इच्छुक है, लेकिन अब भाजपा में हाउस फुल है। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पलटवार किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 दिन का समय दिजिए, पता चल जाएगा, किसके यहां हाउसफुल का बोर्ड लगता है और किसका घर खाली होता है।

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने भी बलूनी के बयान पर चुटकी ली थी। पलटवार करते हुए उन्होंने कहा था उज्याड़ू बल्द से बहुत जल्दी मेरे प्रिय अनुज (अनिल बलूनी) घबरा गए हैं। भाजपा में रह कर बलूनी बेशक दल-बदल कराने में पारंगत हो गए हैं, लेकिन उनकी सलाह है कि वह दूसरे के घर में झांकने से अच्छा है कि अपने घर को बचा कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed