{"_id":"613317db9e25d91b42170c6c","slug":"uttarakhand-election-2022-aam-aadmi-party-asked-when-will-energy-minister-give-100-units-free-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने पूछा, ऊर्जा मंत्री कब देंगे 100 यूनिट मुफ्त बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने पूछा, ऊर्जा मंत्री कब देंगे 100 यूनिट मुफ्त बिजली
Sat, 04 Sep 2021 12:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:37 PM IST
सार
uttarakhand election 2022: आप उपाध्यक्ष रजिया बेग ने जारी बयान में कहा कि ऊर्जा मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने पदभार संभालते ही 100 यूनिट बिजली फ्री देने की बात कही थी, लेकिन अभी तक सरकार ने प्रदेश के लोगों को फ्री बिजली देने पर कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने 100 यूनिट मुफ्त बिजली पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आप ने सवाल किया कि ऊर्जा मंत्री बनाएं कि कब तक प्रदेश की जनता को 100 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे।
विज्ञापन
आप उपाध्यक्ष रजिया बेग ने जारी बयान में कहा कि ऊर्जा मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने पदभार संभालते ही 100 यूनिट बिजली फ्री देने की बात कही थी, लेकिन अभी तक सरकार ने प्रदेश के लोगों को फ्री बिजली देने पर कोई फैसला नहीं लिया है। कहा कि भाजपा सरकार झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस आज हल्द्वानी में दिखाएगी ताकत, रामलीला मैदान में होगी जनसभा
विज्ञापन
उन्होंने सवाल किया कि मुफ्त बिजली देने की सरकार की मंशा है भी या नहीं। अगर है तो बताएं कि कैसे और कब तक देंगे। प्रदेश की जनता को इसका जवाब दें। आप उपाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब से उत्तराखंड में सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कही है, तब से ही भाजपा व कांग्रेस की नींद उड़ी हुई है।
जबकि आम आदमी पार्टी को एक महीने में बिजली गारंटी अभियान में 10 लाख से ज्यादा लोगों का समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बिजली उत्पादन करने वाला राज्य है, बावजूद इसके लोगों को मुफ्त बिजली नहीं मिलती है।