फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: congress parivartan yatra and jansabha in haldwani today

उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा के शासन में कारोबार करना ही नहीं, बोलना भी हुआ मुश्किल - कांग्रेस

Sat, 04 Sep 2021 11:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, किच्छा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Sep 2021 11:12 AM IST
सार

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, नौकरियों का टोटा, हल्द्वानी आईएसबीटी, स्टेडियम, रिंग रोड, खराब सड़कों का हिसाब परिवर्तन यात्रा के माध्यम से मांगा जाएगा। परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के मार्ग को प्रशस्त करेगी।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: congress parivartan yatra and jansabha in haldwani today
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शनिवार को दूसरे दिन किच्छा, लालकुआं होते हुए देर शाम हल्द्वानी पहुंची। यात्रा के जरिये कांग्रेस ने एकजुटता, संगठनात्मक क्षमता और जनसमर्थन दिखाने के साथ भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष रहीं स्व. इंदिरा हृदयेश का भावपूर्ण स्मरण करने के साथ उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने की बात कही।

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: परिवर्तन यात्रा में बोले हरीश रावत, जुमलों की सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी
विज्ञापन


किच्छा टैक्सी स्टैंड पर आयोजित सभा में पार्टी के दिग्गजों ने कहा कि मोदी शासन में कारोबार करना ही नहीं, खाना-पीना और बोलना भी खतरे में पड़ गया है। डीजल, पेट्रोल, गैस, दालें और खाद्य तेलों के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब परिवारों के लिए शुरू की गई सस्ते राशन वितरण की व्यवस्था को भी सरकार खत्म करना चाहती है। कांग्रेस ने किसानों के लिए मंडियां बनाईं, जिन्हें अब खत्म करने की साजिश रची जा रही है। आगामी चुनाव में कांग्रेस को नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि 2022 में प्रदेश में सत्ता में आने के बाद हर परिवार को 200 रुपये प्रति माह सिलिंडर में सब्सिडी, पहले साल 100 यूनिट और दूसरे साल से 200 यूनिट बिजली फ्र ी दी जाएगी। इसके अलावा, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी कांग्रेस के सत्ता में आने पर दिया जाएगा।

इस दौरान पूर्व सीएम रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान लुट रहा है। भाजपा दावा करती थी कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन किसान बदहाल हो गया है। कर्ज माफी का सरकार का दावा हवा-हवाई हो गया है। इस सरकार ने शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को भी चौपट कर दिया है। किसान नौ महीने से दिल्ली बॉर्डर पर बैठकर तीनों काले कानूनों को हटाने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन सरकार नहीं सुन रही है। पीएम मोदी मन की बात तो करते हैं पर जनता की बात सुनने के लिए उन्हें फु र्सत नहीं है। प्रदेश में तीन-तीन मुख्यमंत्रियों को बदल देना भाजपा की कार्यप्रणाली को उजागर करता है।

इससे पहले शनिवार को सितारगंज से चली परिवर्तन यात्रा लगभग 12 बजे पुलभट्टा पहुंची। बाइक रैली के साथ परिर्वतन यात्रा किच्छा के टैक्सी स्टैंड पर पहुंची। इस बीच जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद रैली लालकुआं होते हुए देर शाम हल्द्वानी पहुंची। लालकुआं में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया। यहां आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य की मौजूदा सरकार को वादाखिलाफी वाली सरकार करार दिया। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के छह महीने के भीतर रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। न्याय योजना लागू कर बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 

लोकतंत्र खतरे में है, संविधान खतरे में है

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव ने परिवर्तन यात्रा में उमड़े जनसैलाब को भाजपा सरकार के खिलाफ  जनाक्रोश करार दिया। जनसभा में विधायक करण मेहरा, विधायक हरीश धामी ने भी विचार रखे। संचालन पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल और गुरदयाल सिंह मेहरा ने किया।


इधर, हल्द्वानी रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में पूर्व सीएम रावत ने कहा कि आजादी के मूल्य खतरे में है। लोकतंत्र खतरे में है, संविधान खतरे में है। कहा कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड और वर्ष 2024 में दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनानी है।  सार्वभौम पौष्टिक योजना लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने पर एक करोड़ पदों को भरा जाएगा। सत्ता में आने के एक सप्ताह में काले कृषि कानूनों को फाड़ कर फेंक दिया जाएगा। गोदियाल ने कहा कि हम चुनाव हारे लेकिन यह जन सैलाब बता रहा है कि हम चूके नहीं हैं। दोगुनी ताकत से आएंगे। गोदियाल ने कहा कि डा. इंदिरा हृदयेश के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेते हैं। 


नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि डॉ. इंदिरा हृदयेश अंतिम सांस तक कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य करतीं रहीं।  प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि हल्द्वानी में रैली को देखकर लगता है कि कांग्रेस की सरकार आना तय है। उन्होंने भी डॉ. इंदिरा हृदयेश के सपनों को पूरा करने की बात कही। कार्यकारी अध्यक्ष
प्रो.जीतराम ने भाजपा पर निशाना साधा। पब्लिसिटी कमेटी अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि केंद्रीय और राज्य नेतृत्व के सहयोग से डॉ. हृदयेश के सपनों को पूरा किया जा सकता है। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरेली रोड पर मंडी के पास यात्रा का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करने के साथ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद यात्रा रामलीला मैदान की तरफ बढ़ी। इसमें बड़ी संख्या में बाइक सवार, चौपहिया वाहन शामिल थे। यात्रा के दौरान झांकियों के जरिये भी कांग्रेस ने बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को उठाया।

यात्रा में ये रहे मौजूद
पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, काजी निजामुद्दीन, पूर्व विधायक हरीश दुर्गापाल, नारायण पाल, महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, प्रकाश जोशी, ललित जोशी, जगमोहन बगड़वाल, नीमा भट्ट, शिल्पी अरोड़ा, केदार पलड़िया, विजय सिजवाली, आनंद रावत, हेमंत बगड़वाल, शशि वर्मा, खजान पांडे, राजेंद्र दुर्गापाल, गजेंद्र गौनिया, जया बिष्ट, खजान पांडे, हुकुम सिंह कुंवर, हरीश मेहता, एनबी गुणवंत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

हरदा ने बिंदुखत्ता से अपने आत्मिक लगाव का बखान किया
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिंदुखत्ता से अपने 45 वर्ष से भी ज्यादा समय से जुड़े लगाव का जिक्र्त किया। कहा कि 1980 में सांसद रहने के दौरान उनके पास स्थानीय लोगों का शिष्टमंडल आया था। तब उन्होंने तत्कालीन सीएम से बिंदुखत्ता को उजाड़ने से बचाने की मांग की थी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी के नेतृत्व में पारंपरिक परिधानों से सजीं महिलाओं ने परिवर्तन यात्रा में शामिल नेताओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

गले में हरा पट्टा पहन दिया हरियाली का संदेश
पूर्व सीएम हरीश रावत यात्रा में अपने परिधानों से चर्चा में रहे। गले में पहना हरे रंग का पट्टा चर्चा में रहा। कार्यकर्ता कह रहे थे कि पूर्व सीएम ने पट्टा धारण कर हरियाली का संदेश दिया है। वहीं किसान आंदोलन को समर्थन देने से भी लोग इसे जोड़ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed