फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: 1.5 Lakh Youth Registered in Six Days in Aam Aadmi Party rojgar guarantee abhiyan

रोजगार गारंटी अभियान: आप का दावा, उत्तराखंड में छह दिन में 1.5 लाख से ज्यादा युवाओं का पंजीकरण 

Wed, 13 Oct 2021 07:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Oct 2021 07:42 PM IST
सार

Rojgar Guarantee Abhiyan:  आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि छह दिन के भीतर ही प्रदेश भर में अब तक 159542 बेरोजगार युवा पंजीकरण करा चुके हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: 1.5 Lakh Youth Registered in Six Days in Aam Aadmi Party rojgar guarantee abhiyan
आम आदमी पार्टी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि रोजगार गारंटी अभियान को युवाओं को भारी समर्थन मिल रहा है। अभियान के तहत छह दिन में 1.5 लाख युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। बुधवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में आप प्रवक्ता रविंद्र आनंद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य में आप पार्टी की सरकार बनने पर रोजगार गारंटी की एलान किया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने आठ विधानसभा क्षेत्रों में घोषित किए प्रभारी
विज्ञापन


इस एलान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने रोजगार गारंटी अभियान चलाया है। 18 से 35 वर्ष के युवाओं का अभियान को समर्थन मिल रहा है। दावा किया कि छह दिन के भीतर ही प्रदेश भर में अब तक 159542 बेरोजगार युवा पंजीकरण करा चुके हैं। उत्तरकाशी जिले में 6426, टिहरी में 9873, पौड़ी में 8933, चमोली में 7366, रुद्रप्रयाग में 3291, देहरादून में 23,508, हरिद्वार में 26,643, ऊधमसिंह नगर में 31344, नैनीताल में 14105,चंपावत में 4388, पिथौरागढ़ में 5015, अल्मोड़ा में 11284 और बागेश्वर जिले में 7366 युवा अब तक रोजगार गारंटी अभियान के तहत अपना पंजीयन करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल और कोठियाल की मुहिम पर युवा मुहर लगा रहे हैं। पार्टी सत्ता में आते ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए छह घोषणाओं को पूरा करेगी। अभियान के तहत सात हजार कार्यकर्ताओं ने अब तक 1500 रोजगार अधिकार सभाएं की हैं। इसके अलावा 7669100300 नंबर पर मिस कॉल करके भी पंजीकरण किए जा रहे हैं।

चुनावी साल में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा
चुनावी साल में बेरोजगारी बड़ा राजनीतिक मुद्दा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस बेरोजगारी के मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने की कोशिश की है। आम आदमी पार्टी रोजगार गारंटी अभियान चला रही है तो कांग्रेस ने भी सरकार बनने पर बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही है। रोजगार के मुद्दे पर धामी सरकार भी दबाव में है और इस दबाव से पार पाने के लिए वह सरकारी विभागों में 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए हाथ पांव मार रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed