फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand dgp siddhu in green tribunal.

डीजीपी की मुश्किलें बढ़ीं, ट्रिब्यूनल करेगा सुनवाई

Tue, 30 Sep 2014 11:26 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 Sep 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand dgp siddhu in green tribunal.

वन भूमि से पेड़ कटवाने के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में दायर मुकदमे में उत्तराखंड डीजीपी बीएस सिद्धू को करारा झटका लगा है।

विज्ञापन


ट्रिब्यूनल ने डीजीपी की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि देहरादून में लोअर कोर्ट में सुनवाई के चलते फिलहाल एनजीटी में सुनवाई न की जाए। मामले की सुनवाई ट्रिब्यूनल में दस अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


कोर्ट में भी चलेगी सुनवाई
सोमवार को सुनवाई के दौरान ट्रिब्यूनल ने साफ कर दिया कि लोअर कोर्ट में मामला चलने से  ट्रिब्यूनल की कार्रवाई प्रभावित नहीं हो सकती। ट्रिब्यूनल के जजों ने साफ किया कि देहरादून में भी मुकदमा चलता रहेगा और ट्रिब्यूनल अपने स्तर से मामले की सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रिब्यूनल ने अब मामले की सुनवाई के लिए दस अक्तूबर 2014 की तिथि तय की है। इस मामले में मुख्य सचिव की ओर से पहले ही शपथ पत्र एनजीटी में दायर किया जा चुका है।

ऐसे ट्रिब्यूनल में सुनवाई होने से डीजीपी सिद्धू की मुश्किलें बढ़ना लाजिमी हैं क्योंकि मामला वन भूमि से अवैध पेड़ कटान का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed