गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड संस्कृति की खुशबू महकी। तस्वीरों में देखिए अद्भुत नजारा..
गणतंत्र दिवस पर महकी संस्कृति की खुशबू, तस्वीरों में देखिए अद्भुत नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल ने आज प्रातः 10;30 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर सेना, आई.टी.बी.पी., एस.एस.बी., होमगार्ड, पी.आर.डी के जवानों सहित एन.सी.सी ने मार्च पास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। इस अवसर पर राज्य के लोक कलाकारों ने भी अपनी नृत्य कला का मनोहरी प्रदर्शन किया।
परेड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में पुलिस बैण्ड की देश भक्ति से संबंधित गीतों की जोशीली धुनों के मध्य राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
वहीं भारत-चीन सीमा स्थित नेलांग कैंप में आईटीबीपी जवानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रवाना हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आईटीबीपी की सभी अग्रिम चैकियां सड़क मार्ग से जुड़ जाएं, इसके लिए बॉर्डर क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उत्तराखंड में बॉर्डर एरिया से रोड कनेक्टिविटी का कार्य शीघ्र पूरा किया जायेगा।