फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Crime One accused of a gang that hypnotized and defrauded a woman arrested haridwar News

Haridwar: महिला को सम्माेहित कर ठगने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार, आठ लाख से अधिक के जेवर बरामद, जेल भेजा

Sun, 16 Nov 2025 08:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 16 Nov 2025 08:37 PM IST
सार

महिला को सम्माेहित कर ठगने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप से आठ लाख से अधिक के जेवर बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime One accused of a gang that hypnotized and defrauded a woman arrested haridwar News
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक की मां को सम्मोहित कर लाखों के जेवर ठगने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 8.5 लाख रुपये मूल्य के सोने के दो कंगन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। गिरोह के तीन सदस्य फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को शिवालिक नगर निवासी आशुतोष सोनी ने तहरीर दी थी कि उनकी मां सुमित्रा सोनी मंदिर जाने के लिए घर से निकली थीं। घर से लगभग 100 मीटर दूर 3-4 अज्ञात लोग उन्हें मिले और बातों में उलझाकर सम्मोहित कर लिया। इसके बाद उनसे सोने के कंगन, चेन, कान के टॉप्स, पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गए। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई थी। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड भी खंगाले गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पंचायत उपचुनाव...21 साल की शिवानी बनीं धारगांव की निर्विरोध प्रधान, दिलचस्प है नामांकन की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 15 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर आर्मी ग्राउंड से कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक आरोपी अब्दुल गफ्फार निवासी शाहीपुर, किठौर मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गफ्फार सोने के कंगन बेचने ज्वालापुर जा रहा था। बरामद कंगनों को बेचने के लिए पहले उसने मेरठ और मुजफ्फरनगर में भी कई स्थानों पर कोशिश की थी लेकिन बिल न होने और कंगन पिचके होने के कारण सुनारों ने खरीदने से इनकार कर दिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अपने साथी दिलशाद उर्फ बॉबी, मुजाहिद और गुलजार के साथ दो बाइकों से हरिद्वार आया था। चारों ने मिलकर शिवालिक नगर में घटना को अंजाम दिया था।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed