फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayat by-election Uttarakhand B.Ed student Shivani Rana became unopposed head of Dhargaon Ghansali Tehri

Uttarakhand: पंचायत उपचुनाव...21 साल की शिवानी बनीं धारगांव की निर्विरोध प्रधान, दिलचस्प है नामांकन की कहानी

Sun, 16 Nov 2025 02:41 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 16 Nov 2025 02:41 PM IST
सार

पंचायत उपचुनाव में 21 साल की शिवानी राणा धारगांव की निर्विरोध प्रधान चुनी गईं। उनके नामांकन की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है।

विज्ञापन
Panchayat by-election Uttarakhand B.Ed student Shivani Rana became unopposed head of Dhargaon Ghansali Tehri
शिवानी राणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भिलंग क्षेत्र की ग्राम सभा धारगांव में पंचायत उपचुनाव में बीएड की छात्रा शिवानी राणा को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया। वह टिहरी जिले की सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान बनी हैं। बीते जुलाई माह में हुए पंचायत चुनाव में उसने प्रधान पद के लिए नामांकन भरा था, लेकिन नामांकन पत्र जांच के दौरान उनकी उम्र 21 वर्ष से तीन माह कम पाई गई थी। जन्मतिथि 16 अक्तूबर 2004 होने के कारण उस समय उनका नामांकन रद्द हो गया था।

विज्ञापन

21 वर्ष की आयु पूरी करने के लिए उनको 16 अक्तूबर 2025 तक इंतजार करना पड़ा। अब उपचुनाव की प्रक्रिया में दोबारा नामांकन भरे गए तो धारगांव से अकेले शिवानी राणा ने ही नामांकन किया। आज अंतिम तिथि तक किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। पंचायत चुनाव के समय ही ग्राम सभा के लोगों ने स्पष्ट कर दिया था कि शिवानी ही उनकी अगली प्रधान होंगी।

विज्ञापन


पढ़ाई जारी रखते हुए वह पंचायत की जिम्मेदारियां भी संभालेंगी
ग्रामीणों का कहना था कि भविष्य में यदि प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग में भी आ जाए, तब भी वे शिवानी का ही समर्थन करेंगे। सहमति से उपचुनाव में कोई दूसरा उम्मीदवार सामने नहीं आया और शिवानी निर्विरोध प्रधान चुनी गई। शिवानी चार भाई–बहनों में दूसरे नंबर की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पिता विशाल सिंह राणा वाहन चालक हैं और मां सुमित्रा राणा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। शिवानी ने पिछले वर्ष एचएनबी गढ़वाल विवि से बीएससी उत्तीर्ण की और इस सत्र में बीएड कर रही हैं। कहा कि पढ़ाई जारी रखते हुए वह पंचायत की जिम्मेदारियां भी संभालेंगी।


ये भी पढ़ें...Rishikesh: बंजी जंपिंग के दौरान फिर हादसा, एक और पर्यटक रस्सी टूटने से नीचे गिरा, वीडियो हो रहा वायरल

भविष्य में उनका लक्ष्य शिक्षा क्षेत्र में कॅरियर बनाना है। बताया धारगांव की सबसे बड़ी समस्या संकरे और क्षतिग्रस्त रास्तों की है। प्रधान के रूप में उसकी पहली प्राथमिकता रास्तों को दुरुस्त कराने की होगी। उपचुनाव में ग्राम पंचायत के सात वार्ड सदस्यों के पदों में से पांच वार्डों में सहमति बन चुकी है। पांच ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed