{"_id":"a355ff180506f0121a29e9d5fadc0c13","slug":"uttarakhand-congress-protest-at-jantar-mantar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर पर होगा कांग्रेस का सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर-मंतर पर होगा कांग्रेस का सत्याग्रह
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 18 Dec 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड कांग्रेस की ओर दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को एक दिवसीय सत्याग्रह धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड की उपेक्षा और यहां के लोगों के लिए विशेष रियायत और सुविधाएं देने की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। धरने के लिए उत्तराखंड से बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और विधायक अपने समर्थकों के साथ बुधवार को ही दिल्ली पहुंच गए।
दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले उत्तराखंडियों को बुलाया
जबकि धरने को सफल बनाने केलिए कांग्रेस ने दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले उत्तराखंडियों को आमंत्रित किया है। धरने में मुख्यमंत्री हरीश रावत और अन्य मंत्री शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि सत्याग्रह में बड़ी संख्या में उत्तराखंडी जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि केंद्र सरकार अगर उत्तराखंड के साथ भेदभाव नहीं बंद करेगी तो बजट सत्र में संसद का घेराव करेंगे।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नेताओं तिलकराज बेहड़, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, एसपी.सिंह इजींनियर, सरदार महेंद्र सिंह, शिल्पी अरोड़ा, हरिपाल रावत, शूटर जसपाल राणा, विजय सारस्वत, रंजीत रावत, जोत सिहं बिष्ट व राम प्रसाद टम्टा आदि दिल्ली पहुंच चुके हैं। प्रदेश के सहप्रभारी संजय कपूर धरने को संबोधित करेंगे।