फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand congress politics.

कांग्रेस की अंदरखाने की सियासत में अब एक और तूफान

Thu, 10 Dec 2015 01:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Dec 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand congress politics.

कांग्रेस की अंदरखाने की सियासत में अब एक और तूफान के संकेत हैं। बुधवार को दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से अलग-अलग मुलाकात को इसी का सबब माना जा रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हाईकमान के सामने दोनों नेताओं ने अपनी शिकायतें रखीं। हालांकि, किशोर इससे साफ इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी गई और प्रभारी से पहले मिलना नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को निशाने पर लिया था।

उत्तराखंड सरकार का सहयोग नहीं कर रहे कांग्रेसी नेता

uttarakhand congress politics.

बहुगुणा ने लोकायुक्त का सवाल उठाया था और यह भी कहा था कि पूरा मंत्रीमंडल ही बदला जाना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री हरीश रावत को बहुगुणा का यह रुख रास नहीं आया।

सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने यह शिकायत भी रखी। रावत का मानना है कि चुनाव को देखते हुए सरकार पूरी तरह से माहौल को कांग्रेस के पक्ष में करने की कोशिश में है।

इसके बावजूद कांग्रेस के ही कुछ नेता प्रदेश सरकार का सहयोग करते हुए नहीं दिख रहे हैं। दूसरी ओर दोनो नेताओं ने पार्टी प्रभारी अंबिका सोनी को भी संगठन और सरकार की कोशिशों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed