{"_id":"67bcb1be6116a872140e64e6","slug":"uttarakhand-congress-mla-pritam-singh-warning-to-resign-from-business-advisory-committee-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: संसदीय कार्यमंत्री के बयान से खफा कांग्रेस MLA प्रीतम, दी कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफे की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: संसदीय कार्यमंत्री के बयान से खफा कांग्रेस MLA प्रीतम, दी कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफे की चेतावनी
Mon, 24 Feb 2025 11:24 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:24 PM IST
सार
प्रीतम सिंह का मीडिया को दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेमचंद अग्रवाल संसदीय कार्यमंत्री के पद पर रहने लायक नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। कहा कि जब तक प्रेमचंद अग्रवाल संसदीय कार्यमंत्री के पद पर रहेंगे, तब तक कार्यमंत्रणा की बैठक में नहीं जाऊंगा। यहां तक समिति के सदस्य पद से इस्तीफा दूंगा।
विज्ञापन
प्रीतम सिंह का मीडिया को दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेमचंद अग्रवाल संसदीय कार्यमंत्री के पद पर रहने लायक नहीं है। विधानसभा सत्र के दौरान सदन में जिस तरह से उनका व्यवहार रहा है, वह पद के अनुरूप नहीं था। सदन में चर्चा के दौरान हर समय संशय खो देते हैं। भाजपा को सोचना चाहिए था कि संसदीय कार्य मंत्री बना रहे हैं। सदन के साथ कार्यमंत्रणा बैठक में भी उनका स्वभाव पद के अनुरूप नहीं रहता है। गंगा किनारे पूजा अर्चना करने से पाप नहीं धूल जाते हैं। उन्हें गंगा मैया से सद्बुद्धि देने की कामना करनी चाहिए।
विज्ञापन
Uttarakhand: ऋण-जमा अनुपात में चंपावत, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार अव्वल, जानें किस जिले का कैसा है हाल
विज्ञापन
राज्यपाल अभिभाषण के दौरान विपक्ष के विधायक सत्र की अवधि बढ़ाने के लिए विरोध कर रहे थे। संसदीय कार्यमंत्री ने सदन से बाहर जाकर कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट पर सदन में शराब पीकर आने का आरोप लगाया। इससे मामले ने तूल पकड़ा। प्रीतम ने कहा, कमजोर भू-कानून भाजपा सरकार का षड़यंत्र है। ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार जिले में जमीन खरीदने की खुली छूट दी गई। जिससे पलायन को बढ़ावा मिलेगा। आने वाले समय में विधानसभा सीटों का परिसीमन पर भू-कानून के कुप्रभाव का असर दिखाई देगा।