फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   loan-deposit ratio Champawat Udham Singh Nagar and Haridwar top in loan-deposit ratio Uttarakhand News

Uttarakhand: ऋण-जमा अनुपात में चंपावत, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार अव्वल, जानें किस जिले का कैसा है हाल

Mon, 24 Feb 2025 02:43 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Feb 2025 02:43 PM IST
सार

प्रदेश में बैंकों की सभी शाखाओं में जमा राशि में बढ़ोतरी हुई है। सितंबर 2024 तक बैंकों की कुल जमा राशि 2,07,518 करोड़ से बढ़कर 2,27,375 करोड़ हुई।

विज्ञापन
loan-deposit ratio Champawat Udham Singh Nagar and Haridwar top in loan-deposit ratio Uttarakhand News
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के बागेश्वर, पौड़ी व अल्मोड़ा जिले ऋण-जमा अनुपात में सबसे आगे हैं। जबकि, बागेश्वर, पौड़ी व अल्मोड़ा जिले इस मामले में पिछड़े हैं। ऋण-जमा अनुपात से अंदाजा लगाया जा सकता है बैंकों ने जमा राशि के सापेक्ष कितना ऋण वितरित किया। प्रदेश में शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक शाखाएं अधिक हैं। प्रदेश में विभिन्न बैंकों की कुल 2,572 शाखाएं संचालित हैं।

विज्ञापन

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में स्थापित बैंक शाखाओं के नेटवर्क में 47.12 प्रतिशत बैंक शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में है। वहीं, 23.72 प्रतिशत बैंक शाखाएं अर्धशहरी क्षेत्रों व 29.16 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में है। ऋण वितरण के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से छह मानक तय किए हैं। इनमें प्राथमिक क्षेत्र, कृषि ऋण, कमजोर वर्ग, महिला, अंतर ब्याज दर (डीआरआई) व जमा एवं अग्रिम अनुपात शामिल हैं।

विज्ञापन

प्रदेश में बैंकों ने 30 सितंबर 2024 तक आरबीआई के मानकों के तहत प्राथमिक क्षेत्र के तहत कृषि, एमएसएमई, शिक्षा, आवास, लघु गतिविधियों के लिए 54,192 करोड़ का ऋण दिया। यह कुल ऋण का 46 प्रतिशत है जो लक्ष्य से छह प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों में बढ़ी जमा राशि

प्रदेश में बैंकों की सभी शाखाओं में जमा राशि में बढ़ोतरी हुई है। सितंबर 2024 तक बैंकों की कुल जमा राशि 2,07,518 करोड़ से बढ़कर 2,27,375 करोड़ हुई। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का योगदान 68.73 प्रतिशत, सहकारी बैंकों का 6.56, निजी क्षेत्र के बैंकों का 19.89 प्रतिशत योगदान है। जमा राशि में हर साल 9.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है। इसकी तुलना में ऋण वितरण राशि में 4.68 प्रतिशत की वृद्धि है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सभी शिक्षकों का डिजिटल तकनीक में शिक्षित होना अब अनिवार्य, 31 मार्च तक करना होगा 10 घंटे का कोर्स

क्या है ऋण-जमा अनुपात

बैंकों ने जमा के रूप में कितना पैसा जुटाया है और उसे ऋण के रूप में कितना इस्तेमाल किया है। बैंकिंग प्रणाली में ऋण-जमा अनुपात 75 प्रतिशत है, तो इसका मतलब है कि जमा राशि का तीन चौथाई हिस्सा ऋण के रूप में दिया गया है।

किस जिले में कितना ऋण-जमा अनुपात

जिला  बैंक शाखा ऋण-जमा अनुपात
देहरादून  633 41.52%
ऊधमसिंह नगर 352 109.62%
हरिद्वार 313 67.93%
नैनीताल 281 53.39%
पौड़ी 208 26.54%
अल्मोड़ा 155 27.07%
टिहरी 153 33.08%
पिथौरागढ़  116 33.6%
चमोली 105 44.16%
उत्तरकाशी 77 50.10%
चंपावत 69 91.80%
रुद्रप्रयाग 55 28.35%
बागेश्वर 55 24.12%

 

स्रोत : आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed