{"_id":"d8e6ad864f2272ccbbc063f7cfc2d9f5","slug":"uttarakhand-cm-harish-rawat-live-chat-on-fb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के लिए FB पर सवालों से जूझे CM रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी के लिए FB पर सवालों से जूझे CM रावत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत को उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर गैरसैंण तक के सवालों से जूझे। इन सवालों को उठाने वाले भी अधिकतर वे थे जो मुख्यमंत्री के ऑनलाइन होने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
अपने फेसबुक और ट्वीटर अकाउंट लोगों से रू-ब-रू हुए मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के ऑनलाइन होते ही दिनेश रावत ने उन्नति प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने की बात की।
विज्ञापन
इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नति प्रोजेक्ट की केंद्र ने फंडिंग बंद कर दी है। सरकार इसे अपने संसाधन से शुरू कर रही है। मनोज पाठक ने रमसा कर्मियों को वेतन न मिलने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने इसे जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया। खेम सिहं नेगी केसवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली में आंगनवाड़ी कर्मियों को बोनस दिया जाएगा।
विज्ञापन
शिवम अरोड़ा के डेटा सेंटर के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कम्बाईंड डेटा सेंटर जल्द स्थापित होगा। मानस द्विवेदी ने उपनल कर्मियों की समस्याएं गिनाईं। विक्त्रसंत सिंह नेगी ने उन्हें श्रीनगर मेडिकल कालेज में नियमानुसार पदोन्नति न दिए जाने की शिकायत की तो मुख्यमंत्री ने परीक्षण का आश्वासन दिया।
आनंद मिश्रा ने अपने पिता के दुर्गम में तबादले का सवाल उठाया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि तबादला नीति के हिसाब से ही स्थानांतरण किया जा रहा है। तजबीर सिंह ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा। विक्त्रसंत सिंह नेगी के गैरसैंण को राजधानी बनाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर एक तय रोडमैप पर सरकार चल रही है।
रवि ढींगरा केसवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विधायक को समान निधि मिलती है। अभिषेक राणा ने गैरसैण को राजधानी बनाने का सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है।