{"_id":"c3b1657bb2a32f51cf90e0379723d5d4","slug":"uttarakhand-cabinet-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट आज, करीब एक दर्जन मामलों पर होगा विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट आज, करीब एक दर्जन मामलों पर होगा विचार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय के अंतराल के बाद आखिरकार मंगलवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में बजट पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा आईटी नीति और आबकारी नीति पर भी कैबिनेट में फैसला लिए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल की बैठक में करीब एक दर्जन मामलों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को हो रही कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिये जा सकते हैं। बैठक करीब तीन माह बाद हो रही है। ऐसे में विभागों से संबंधित मामले भी मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जाएंगे। आबकारी नीति को लेकर प्रदेश सरकार को खासा विवाद झेलना पड़ रहा है। आबकारी से राजस्व मिलने की बजाय कम होने की भी शिकायत है।
विज्ञापन
इस स्थिति को देखते हुए कैबिनेट में मंगलवार को आबकारी नीति पर भी विचार किया जा सकता है। इसके अलावा आईटी नीति को भी कैबिनेट के सामने रखने की तैयारी की गई है। फरवरी माह में प्रदेश सरकार बजट लाने की भी तैयारी कर रही है। ऐसे में कैबिनेट में बजट पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के सामने इस समय संसाधन बढ़ाने की भी चुनौती है। ऐसे में डीजल और पेट्रोल पर वैट से लेकर जल कर से संबंधित कई मामलों पर सरकार के स्तर से फैसले किये गए थे। बताया जा रहा है कि प्रदेश के आर्थिक संसाधनों को लेकर भी कैबिनेट में विचार किया जा सकता है।