फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet meeting 2022: road accidents double compensation to family members more updates in hindi

Uttarakhand: सड़क हादसों में जान गई तो परिजनों को दोगुना मुआवजा, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर

Thu, 13 Oct 2022 05:12 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 13 Oct 2022 05:12 PM IST
सार

सड़क हादसों के मामले में उत्तराखंड, देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल है। इस साल भी चारधाम यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सड़क हादसों के घायलों के लिए सरकार ने सहायता राशि में कोई बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet meeting 2022: road accidents double compensation to family members more updates in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क हादसों में जान जाने पर अब दोगुना मुआवजा मिलेगा। कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग गई है। वहीं, सड़क सुरक्षा कोष में जमा होने वाली रकम को भी 25 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया गया है। कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि (तृतीय संशोधन) नियमावली 2022 लाई गई।

विज्ञापन


इस पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी। इसके तहत बस एवं टैक्सी दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को एक लाख के बजाय दो लाख रुपये राहत राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जून में सड़क सुरक्षा का मुआवजा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश में हर साल बड़ी संख्या में लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं। सड़क हादसों के मामले में उत्तराखंड, देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल है। इस साल भी चारधाम यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सड़क हादसों के घायलों के लिए सरकार ने सहायता राशि में कोई बदलाव नहीं किया है। दुर्घटना में गंभीर घायलों को जहां 40-40 हजार रुपये की राशि दी जाती है तो कम घायलों को 20-20 हजार रुपये की राशि दी जाती है। घायलों को अभी यही राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...यूपी और उत्तराखंड पुलिस में रार: महिला की मौत से गुस्सा, बढ़ा तनाव, जानें क्या है मामला और कैसे शुरू हुआ विवाद

मजबूत होगा प्रदेश का सड़क सुरक्षा कोष
प्रदेश में सड़क सुरक्षा कोष और मजबूत होगा। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कोष में हर साल ली जाने वाली कंपाउंडिंग फीस की धनराशि को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed