{"_id":"5e1ea5368ebc3e4b03182d09","slug":"uttarakhand-cabinet-expansion-government-can-increase-stature-of-a-minister-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड मंत्रिमंडल विस्तार: एक राज्यमंत्री का कद बढ़ा सकती है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड मंत्रिमंडल विस्तार: एक राज्यमंत्री का कद बढ़ा सकती है सरकार
Wed, 15 Jan 2020 11:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:18 AM IST
सार
- टीम त्रिवेंद्र में एक नया कैबिनेट और राज्यमंत्री शामिल हो सकता है
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश मंत्रिमंडल के संभावित फेरबदल में सरकार दो नए कैबिनेट मंत्री और एक राज्यमंत्री बना सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार में राज्यमंत्री का कद बढे़गा। उन्हें तरक्की देते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंत्रिमंडल में विस्तार के संकेत दिए थे।
विज्ञापन
इस बार मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गंभीर बताए जा रहे हैं। इसके संकेत उन्होंने रविवार को अपने इस बयान में दिए भी कि उन्हें कैबिनेट विस्तार की आवश्यकता महसूस हो रही है। इस बयान के बाद माना जा रहा है कि पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद सरकार मंत्रिमंडल में फेरबदल कर देगी। मंगलवार को कैबिनेट विस्तार के संबंध में एक बार फिर मुख्यमंत्री से मीडिया कर्मियों ने प्रश्न किया। प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी विस्तार होगा, आप सभी को सबसे पहले पता चल जाएगा।
विज्ञापन
वर्तमान में त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में सात कैबिनेट मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले दो राज्यमंत्री हैं। सूत्रों का कहना है कि इनमें से राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्यमंत्री को स्थान मिल सकता है।
विज्ञापन
हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से चलने वाली पार्टी में यह चर्चा भी गरम है कि मकर संक्रांति के बाद विधायकों और पार्टी नेताओं को सरकारी ओहदेदारी की सौगात मिलेगी। मंगलवार को पार्टी के 10 नेताओं को राज्यमंत्री का दायित्व देकर सरकार ने इस चर्चा को सही साबित किया। अब पार्टी के कई वरिष्ठ विधायकों की निगाहें मंत्रिमंडल विस्तार पर लग गई है।
कैबिनेट में तीन पद खाली
सत्ता की कमान संभालने के बाद से ही त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में दो मंत्री पद खाली चल रहे थे। वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद मंत्रिमंडल का एक पद और खाली हो गया। वर्तमान में कैबिनेट में तीन पद खाली हैं।
पिछले काफी समय से नौ सदस्यीय मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावनाएं जताई जा रही हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव, निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के चलते कैबिनेट विस्तार टलता रहा। अब जबकि सरकार अपने तीन साल पूरे करने जा रही है तो मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावनाएं जोर पकड़ रही हैं।