फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Approval of proposal of 300 acres of land for Jamrani Dam displaced

Uttarakhand Cabinet: जमरानी बांध विस्थापित परिवारों के लिए 300 एकड़ भूमि के प्रस्ताव को मंजूरी

Thu, 18 May 2023 08:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 May 2023 08:28 PM IST
सार

जमरानी बांध परियोजना के तहत छह गांवों के करीब 1323 परिवारों का पुनर्वास किया जाना है। इसके लिए धामी सरकार पुनर्वास प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Approval of proposal of 300 acres of land for Jamrani Dam displaced
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के रानीबाग क्षेत्र में बनने वाली जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के तहत विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए 300 एकड़ भूमि के प्रस्ताव को धामी मंत्रीमंडल ने मंजूरी दी है। यह भूमि ऊधमसिंह नगर के पराग फार्म क्षेत्र में है, जहां विस्थापित परिवारों को बसाया जाएगा। राजस्व विभाग में दर्ज यह भूमि अब सिंचाई विभाग को हस्तांतरित की जाएगी। बांध परियोजना की विस्थापन नीति को सरकार पहले ही कैबिनेट में पास कर चुकी है।

विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, सीएम मेधावी छात्रवृत्ति योजना समेत पढ़ें ये अहम फैसले
विज्ञापन


जमरानी बांध परियोजना के तहत छह गांवों के करीब 1323 परिवारों का पुनर्वास किया जाना है। इसके लिए धामी सरकार पुनर्वास प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। इसके तहत श्रेणी-एक के प्रति विस्थापित परिवार को एक एकड़ भूमि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब परियोजना का काम आगे बढ़ सकेगा। बांध निर्माण को लेकर अब तक करीब-करीब सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। वित्तीय स्वीकृति भी हो गई है। बजट जारी होते ही बांध निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, इसके बाद आने वाले समय में हल्द्वानी समेत आस-पास के इलाकों के लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

जमरानी बांध परियोजना को पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की ओर से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल किया गया है। परियोजना से न सिर्फ डेढ़ लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सिंचाई युक्त पानी मिलेगा, बल्कि हल्द्वानी शहर की पेयजल आपूर्ति और 63 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन भी होगा।

सुनवाई की प्रक्रिया जारी, अंतिम प्रकाशन शीघ्र
जमरानी बांध परियोजना के तहत इन दिनों पुनर्वास एवं पुनर्विस्थापन के लिए आपत्तियां मांगी गईं थीं, जिसे अप्रैल माह में प्रकाशित किया गया था। इसके बाद एडीएम प्रशासन नैनीताल के स्तर पर आपत्तियाें का निस्तारण किया जा रहा है। सभी आपत्तियों पर सुनवाई के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद मुआवजा और जमीन बंटवारे आदि की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed