{"_id":"603c6ff14c36f647ec0783dc","slug":"uttarakhand-budget-session-2021-in-gairsain","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड बजट सत्र 2021ः गैरसैंण से इस बार क्या फिर चौंकाएंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड बजट सत्र 2021ः गैरसैंण से इस बार क्या फिर चौंकाएंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र
Mon, 01 Mar 2021 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, भराड़ीसैंण
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, भराड़ीसैंण
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : पीटीआई फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस बार गैरसैंण (भराड़ीसैंण) से राज्य के लोगों को क्या तोहफा देंगे, सियासी हवाओं में यह प्रश्न तैर रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से शुरू होगा बजट सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण पर हंगामे के आसार
विज्ञापन
इस बार भी मुख्यमंत्री से कुछ ऐसी ही उम्मीद
क्या मुख्यमंत्री चुनावी साल में अपनी सरकार के आखिरी बजट सत्र में किसी बड़ी घोषणा से एक बार फिर सबको अचंभे में डालेंगे? पिछले बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने अचानक गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर सबको चकित कर दिया था। इस बार भी मुख्यमंत्री से कुछ ऐसी ही उम्मीद बांधी जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अपने स्तर पर भी कोई बड़ी घोषणा कर सकते
मुख्यमंत्री पहले ही संकेत दे चुके हैं कि इस बार का बजट कई मामलों में अनूठा होगा। ऐसे में इस सत्र में लोकलुभावन घोषणाओं की भरमार हो सकती है, लेकिन इन बजटीय घोषणाओं से इतर मुख्यमंत्री अपने स्तर पर भी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। दिल्ली से लौटकर मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावनाओं के संकेत दिए हैं, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने 18 भाजपा नेताओं को सरकारी दायित्व बांट दिए। ऐसे में चर्चा जोरों पर है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी कैबिनेट विस्तार की साक्षी बन सकती है।
भावी रोडमैप को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं
कैबिनेट विस्तार की संभावना से खुद मुख्यमंत्री भी इनकार नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब कैबिनेट विस्तार होगा तो सबको पता चल जाएगा। सियासी जानकारों का कहना है कि सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ग्रीष्मकालीन राजधानी के भावी रोडमैप को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। रोड मैप बनाने के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जिसकी सिफारिशों का गैरसैंण में खुलासा हो सकता है।
भराड़ीसैंण पहुंचते ही बैठकों में जुटे मुख्यमंत्री
द्वाराहाट में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हेलीकॉप्टर से सीधे भराड़ीसैंण पहुंचे। वहां पहुंचकर वह बैठकों में व्यस्त हो गए। उन्होंने कार्यमंत्रणा समिति, सर्वदलीय समिति और भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में हिस्सा लिया।