{"_id":"69ae4d09d8bda9f3a90ca9ae","slug":"uttarakhand-budget-2026-cm-dhami-worked-out-in-gym-went-kitchen-and-took-stock-of-food-arrangements-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gairsain: बजट सत्र से पहले सैर पर निकले सीएम धामी, जिम में की कसरत, रसोई पहुंचकर भोजन व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gairsain: बजट सत्र से पहले सैर पर निकले सीएम धामी, जिम में की कसरत, रसोई पहुंचकर भोजन व्यवस्था का लिया जायजा
Mon, 09 Mar 2026 10:04 AM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:04 AM IST
सार
सीएम धामी ने भ्रमण के दौरान रसोई गृह में पहुंचकर वहां तैयार हो रहे भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
सीएम धामी सैर पर निकले
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आज से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण में सैर पर निकले। उन्होंने भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों व विधानसभा सत्र के सफल संचालन में अपना योगदान दे रहे अन्य कर्मचारियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ संवाद किया।
विज्ञापन
Uttarakhand Budget Session: आज राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत, सदन में सरकार पेश करेगी बजट
विज्ञापन
भ्रमण के दौरान रसोई गृह में पहुंचकर वहां तैयार हो रहे भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके उपरांत जिम में कुछ समय व्यायाम कर यहां की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन