{"_id":"677fc82a40408d221107f4b2","slug":"uttarakhand-board-exam-1245-center-created-for-10th-12th-exams-in-state-165-declared-sensitive-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Board Exam: प्रदेश में 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए बनाए 1245 केंद्र, 165 संवेदनशील घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Board Exam: प्रदेश में 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए बनाए 1245 केंद्र, 165 संवेदनशील घोषित
Thu, 09 Jan 2025 06:31 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 09 Jan 2025 06:31 PM IST
सार
UBSE UK Board Exams 2025:परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए राज्य, मंडल एवं जिला स्तर पर सचल दल गठित किए जाएंगे। राज्यभर में बनाए गए केंद्रों में से 49 एकल और 1,196 मिश्रित हैं, जबकि पांच केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
UBSE Uttrakhand Board Exams 2025
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए राज्य में 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 165 परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के मुताबिक, परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए राज्य, मंडल एवं जिला स्तर पर सचल दल गठित किए जाएंगे। राज्यभर में बनाए गए केंद्रों में से 49 एकल और 1,196 मिश्रित हैं, जबकि पांच केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में टिहरी जिले में सबसे अधिक 135 और चंपावत जिले में 42 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेलों से छात्रों को जोड़ने की पहल, स्कूल आएगी प्रचार की गाड़ी, सीट बुक करा सकेंगे
विज्ञापन
सचिव के मुताबिक, हाईस्कूल में 1,13,688 और इंटरमीडिएट में 1,09,699 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। वहीं, मूल्यांकन केंद्रों में 29 केंद्र बनाए जाएंगे। इसमें गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 मूल्यांकन केंद्र होंगे। इसमें 25 मिश्रित केंद्र होंगे। एकल केंद्रों में हाईस्कूल के तीन और इंटर का एक एकल केंद्र होगा।