फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand bjp one more leader passed away

उत्तराखंडः एक और भाजपा नेता का निधन, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में थे भर्ती

Mon, 10 Jun 2019 03:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Jun 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand bjp one more leader passed away
स्व. भुवन भंडारी - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता भुवन भंडारी का निधन हो गया है। वह दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। किडनी फेल होने से भुवन भंडारी का निधन हुआ है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम तक भुवन भंडारी का पार्थिव शरीर हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर पहुंचेगा। भंडारी के निधन की खबर से राजनीतिक जगत सहित व्यापारिक और सामाजिक संगठन के लोगों में शोक की लहर है।
विज्ञापन


बताया गया कि रविवार को उन्हें कृष्णा अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया था। जिसके बाद आज सोमवार को मैक्स में उनका निधन हो गया। 

नेता उमेश अग्रवाल का रविवार को हुआ था निधन

इससे पहले भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता उमेश अग्रवाल का रविवार तड़के करीब 3.30 बजे निधन हो गया था। लक्खीबाग स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें कैंसर था। बीते चार साल से सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था। चार दिन पहले ही वह अपने घर लौटे थे। उनके निधन से भाजपाइयों में शोक है।

उनके पुत्र सिद्धार्थ और प्रांजल अग्रवाल ने बताया कि पिताजी पिछले कुछ वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे। तड़के उनका निधन होने पर सुभाषनगर स्थित आवास पर लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनके आवास पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री के साथ मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर आदि ने उमेश अग्रवाल के पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे में लपेटा। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। लक्खीबाग स्थित श्मशान घाट पर बड़े बेटे सिद्धार्थ अग्रवाल ने उन्हें मुखाग्नि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed