फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand BJP boycott lal krishna advani.

उत्तराखंड पहुंचे आडवाणी, अगवानी के लिए नहीं आया कोई!

Mon, 07 Dec 2015 04:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Dec 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand BJP boycott lal krishna advani.

यह भाजपा के पुरोधा की ख्वाहिशों का अंत था या फिर पार्टी की रणनीति का हिस्सा, इसका पता करना तो मुश्किल है, लेकिन गुरु द्रोण की नगरी देहरादून में में भाजपा के भीष्म व पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी अकेले पड़ गए।

विज्ञापन


आडवाणी ने खुद भी कभी ऐसी सियासी तनहाई की उम्मीद नहीं की होगी। उनके करीब ढाई घंटे के दून प्रवास के दौरान पार्टी का कोई बड़ा नेता नहीं दिखा। शादी समारोह से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आगवानी व विदा करने केसमय भी प्रदेश भाजपा का कोई रथी महारथी नहीं आया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के निर्माण में लाल कृष्ण आडवाणी की बड़ी भूमिका थी। आज से पहले जब भी आडवाणी ने देवभूमि में कदम रखा, पूरी भाजपा अभिनंदन करने पहुंची, मगर आज कोई नहीं आया। रायवाला में चल रही भाजपा-आरएसएस की संयुक्त बैठक पार्टी के इस संस्थापक सदस्य से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आडवाणी ने पार्टी की आंतरिक राजनीति में पिछले दो सालों में इतने उतार चढ़ाव देखे, लेकिन मौजूदा समय में पार्टी के मार्गदर्शक की भूमिका में होना भी उन्हें सालता है। बिहार चुनाव में हार केबाद उन्होंने समीक्षा को जरूरी बताते हुए हार के जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने को कहा तो पार्टी में भूचाल आ गया। इसके बाद स्थिति बदली और आडवाणी फिर खामोश हो गए।

आडवाणी की आगवानी करने के लिए कोई नहीं आया

uttarakhand BJP boycott lal krishna advani.

पार्टी को सींचकर वटवृक्ष बनाने वाले इस महारथी को गुरु द्रोण की नगरी देहरादून में आगमन पर कुछ पीड़ा जरूर हुई होगी, क्योंकि जिस शहर में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के समारोह में दो पूर्व सीएम भगतदा व निशंक समेत तीन सांसद, नेता प्रतिपक्ष और तमाम नेता जुटे थे, लेकिन एक ही दिन बाद आडवाणी की आगवानी करने के लिए कोई नहीं आया।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट्र पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, ऊर्बादत्त भट्ट व अनिल गोयल रहे। शादी समारोह से लेकर एयरपोर्ट तक बडे़ नेताओं की गैर मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए है। पार्टी के नेता आरएसएस की बैठक में होने का बहाना भले ही बना ले, लेकिन आडवाणी को भी भाजपा का भीष्म ऐसे ही नहीं कहा जाता।

शादी समारोह में शिरकत करने दून पहुंचे आडवाणी
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप-प्रधानमंत्री हरिद्वार बाईपास स्थित एक होटल में आयोजित वैद्य बालेंदु प्रकाश की पुत्री के शादी समारोह में पहुंचे। शादी से एक दिन पहले आयोजित संगीत समारोह में शरीक होने आए आडवाणी ने समारोह स्थल पर काफी समय बिताया और एक-एक कर सभी अतिथियों से मिले।

इसके बाद उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से साफ इंकार कर दिया। जब वह यहां से चलने लगे तो रास्ते में ही उनकी मुलाकात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल से हुई। दोनों ने एक-दूसरे की कुशमक्षेम पूछी और फिर अग्रवाल उनके साथ गाड़ी तक आए। शाम करीब सवा छह बजे आडवाणी दून से वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed