UK Top News: दून को सीएम की सौगात, जू में तेजस की एंट्री, आएंगे मोहन भागवत, प्रधानाध्यापक निलंबित
उत्तराखंड में आज कई खबरें सुर्खियों में रहीं। देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की एंट्री हुइ है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की कैंट विधानसभा क्षेत्र को 48 करोड़ की सौगात दी। उधर, मोहन भागवत के दौरे का कार्यक्रम भी तय हो गया है। पढ़ें अहम खबरें...
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 48 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र को विकास योजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: चिड़ियाघर में तेजस की एंट्री, बच्चों के लिए बना आकर्षण, मुख्यमंत्री धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के मालसी स्थित चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण किया। उन्होंने बाघ को पर्यटकों के अवलोकन के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफेद बाघ के आने से चिड़ियाघर का आकर्षण बढ़ेगा। यहां आने वाले पर्यटकों को वन्यजीवों को देखने का नया अनुभव मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर
मोहन भागवत: कल से तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड में रहेंगे आरएसएस प्रमुख, पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 20 से 22 नवंबर तक उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने जानकारी दी कि इस प्रवास के दौरान डॉ. भागवत रुड़की (हरिद्वार) में क्षेत्र और प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें और संवाद करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को हरी झंडी, 3000 मी. का होगा रनवे, बड़े विमानों की उड़ान का रास्ता साफ
जामुनवाला ब्लाइंड मर्डर: सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध कार, तलाश शुरू, हत्या कर जंगल में फेंका था युवती का शव
प्रेमनगर के जामुनवाला में युवती की हत्या कर शव जंगल में कूड़े के ढेर में फेंकने के मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिला है। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की जांच में 17 नवंबर की रात एक संदिग्ध कार वहां से गुजरती दिखाई दी है। पुलिस अब कार के संबंध में जानकारी जुटा रही है। वहीं, हत्यारोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने चार अलग-अलग टीमें गठित की हैं। ये टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सर्विलांस और अन्य माध्यमों से संदिग्धों की तलाश कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर
बदरीनाथ धाम: शीतकालीन तपस्या के लिए 25 साधुओं ने लगाई अर्जी, पुलिस सत्यापन के बाद ही मिलेगा प्रवेश
भू-बैकुंठ धाम बदरीनाथ मंदिर के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होने के बाद अब धाम में तपस्या करने के इच्छुक साधु-संतों ने प्रशासन से अनुमति मांगी है। इस वर्ष अब तक 25 साधुओं ने धाम में रहने के लिए आवेदन किया है। पुलिस सत्यापन के बाद ही उन्हें बदरीनाथ में निवास की अनुमति दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: फर्जी बिल-वाउचर और छात्र नामांकन में गड़बड़ी पर प्रधानाध्यापक निलंबित, ये आरोप भी लगे
सितारगंज के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सितारगंज द्वितीय में वित्तीय अनियमितताओं, फर्जी छात्र नामांकन और पीएम पोषण योजना में गड़बड़ी के आरोप में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। आरटीई मानकों के विपरीत प्रवेश देने और विद्यालय की व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतने के आरोप भी लगाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
