देहरादून: कैंट को 48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम ने किया शिलान्यास और लोकार्पण, कांग्रेस पर निशाना
कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं की सौगात देने के साथ ही जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विकास के मुद्दे पर कांग्रेस को भी घेरा।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 48 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र को विकास योजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार काम कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकास सरकार की प्राथमिकता है और प्रदेश के हर क्षेत्र तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क, पेयजल, आधारभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
ये भी पढे़ं...बदरीनाथ धाम: शीतकालीन तपस्या के लिए 25 साधुओं ने लगाई अर्जी, पुलिस सत्यापन के बाद ही मिलेगा प्रवेश
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल और विकास को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट है और योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
