फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhan dudai festival grand start.

उत्तराखंड उदय महोत्सव का शानदार आगाज, अब होगा जश्न

Sun, 01 Nov 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 01 Nov 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
uttarakhan dudai festival grand start.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और दून बार एसोसिएशन भवन में राज्य के 16वें स्थापना दिवस और 15वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर उत्तराखंड उदय महोत्सव का शुभारंभ कर दिया। अमर उजाला, बार एसोसिएशन और रोटरी क्लब की संयुक्त पहल पर कचहरी परिसर में आयोजित समारोह में सबसे पहले लोगों ने शहीद स्थल पर श्रृद्धांजलि दी और रक्तदान भी किया।

विज्ञापन


रक्तदान का आशय यह था कि जिस तरह शहीदों ने राज्य निर्माण के लिए खून दिया, हम मानवता के लिए रक्तदान करते रहेंगे। इस मौके पर उत्सव से माहौल में राज्य आंदोलनकारियों ने जोशीले जन गीत प्रस्तुत किए। बड़ी संख्या में लोग इस यादगार पल के गवाह बने।
विज्ञापन


उत्तराखंड का बर्थडे मनाने का यह सिलसिला पूरे प्रदेश में अब नौ नवंबर तक चलेगा। अमर उजाला की प्रदेशवासियों से अपील है कि वे जहां भी हैं, जैसे भी हैं, उत्तराखंड उदय महोत्सव जरूर सेलीब्रेट करें। दून बार एसोसिएशन भवन में मुख्यमंत्री ने अमर उजाला, बार एसोसिएशन और रोटरी क्लब शिवालिक के इस प्रयास की खुलकर तारीफ की। उन्होंने फीता काटकर रक्तदान कार्यक्रम की भी शुरूआत की। रक्तदान कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों पर निरंतर चलते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान कार्यक्रम को खूब मिली सराहना

uttarakhan dudai festival grand start.

उन्होंने कहा कि अमर उजाला की पहल पर जिस कार्यक्रम की शुरूआत की गई है, यह काम सरकार को भी करना चाहिए। रक्तदान जीवनदान है, रक्तदान को लेकर बहुत सी भ्रांतियां हैं। अमर उजाला लोगों को जागरूक कर इसे दूर करने का काम कर रहा है। विशिष्ट अतिथि वन एवं खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि अमर उजाला और दून बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय है।

राजपुर के विधायक राजकुमार ने भी अमर उजाला की इस पहल को सराहा। दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बुके देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बार सचिव अनिल गांधी ने कार्यक्रम का संचालन किया। रोटरी क्लब शिवालिक हिल्स की अध्यक्षा जागृति नवानी ने रक्तदान कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन किया।

इस मौके पर सह सचिव भानु प्रताप सिसौदिया, ऑडिटर आशुतोष गुलाटी, अल्पना जदली, विपिन कुमार, सुखवीर सिंह, ललित भंडारी, रघुवीर सिंह गुसांई, आइसा तसलीम, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, पूर्व अध्यक्ष प्रेम चंद शर्मा, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड विशेष कमेटी के सदस्य चंद्र शेखर तिवारी, एएस शर्मा, डॉ. डीपी नवानी, रसिक भाटिया, विशाल करंडवाल, एमकेपी की अध्यक्षा प्रगति रावत, एसजीआरआर के अध्यक्ष विपिन भट्ट, डीएवी एनसीसी के छात्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed