फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Urs 2021: Intelligence team detain suspected Bangladeshi citizens from Piran Kaliyar Mela

उर्स 2021: खुफिया विभाग की टीम ने पिरान कलियर मेले से संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया

Thu, 21 Oct 2021 11:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Oct 2021 11:58 PM IST
सार

खुफिया विभाग इस बात की जानकारी जुटा रहा है कि वह पिरान कलियर में किस तरह पहुंचा और इससे पहले वह कहां रह रहा था।

विज्ञापन
Urs 2021: Intelligence team detain suspected Bangladeshi citizens from Piran Kaliyar Mela
पिरान कलियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिरान कलियर मेले के दौरान खुफिया विभाग की टीम ने गुरुवार देर रात को एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। उससे अभी पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी नागरिक पिछले कई दिनों से मेले में था।

विज्ञापन


खुफिया विभाग इस बात की जानकारी जुटा रहा है कि वह पिरान कलियर में किस तरह पहुंचा और इससे पहले वह कहां रह रहा था। हालांकि पिरान कलियर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी का कहना है कि अभी खुफिया विभाग की ओर से कोई लिखा पढ़ी नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


गुस्ल शरीफ की रस्म से महक उठी दरगाह साबिर पाक
साबिर पाक के 753वें सालाना उर्स में बृहस्पतिवार को गुस्ल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसके तहत मजार शरीफ, दरगाह शरीफ को गुलाब जल और केवड़ा जल से नहलाया गया। इसके बाद मजार शरीफ में संदल पेश किया गया। इसी के साथ उर्स की सभी रस्में संपन्न हुईं। हालांकि, उर्स अभी चांद की 20 तारीख तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स में लाखों जायरीन उमड़े। रबीउल अव्वल की 14 तारीख को साबिर पाक के मजार-ए-मुकद्दस और पूरी दरगाह को गुलाब जल व केवड़ा जल से नहलाया गया। सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी और साहबजादा शाह यावर एजाज साबरी ने गुस्ल शरीफ की रस्म अदा कराई। उर्स में आए देशभर से आए हजारों जायरीनों ने गुस्ल शरीफ की रस्म अदा की, जिससे पूरी दरगाह महक उठी।

रस्म अदायगी के दौरान सबसे पहले मजार शरीफ को गुलाब जल से नहलाया गया। इसके बाद सज्जादानशीन ने मजार शरीफ में संदल पेश किया। फिर गुस्ल का पानी हासिल करने के लिए जायरीनों का हुजूम उमड़ पड़ा। कोई बोतल लेकर पहुंचा तो कोई गिलास। इस दौरान शाह सुहैल, शाह खालिक मियां, हाफिज मेराज साबरी, नय्यर अजीम फरीदी, सूफी राशिद साबरी, ममखदूम साबरी, अहमद मियां, सूफियान बाबा, सलीम उदयपुरी, मुनव्वर अली,  सफीक साबरी, शाह असद, आदिल हबीब , शाह गाजी, सूफी इसरार साबरी, नोमी आदि मौजूद रहे।

कुल शरीफ की रस्म अदा की
देर रात बाद नमाज ईशा महफिल खाने में साबिर पाक के दादा पीर हजरत बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैहि के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। 14 रबीउल अव्वल को इनका दिल्ली में उर्स मनाया जाता है। कुल शरीफ में सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी और उनके परिवार के लोगों सहित अकीदमंद भी शामिल हुए।

हुड़दंग मचाने पर पांच का चालान
साबिर पाक के सालाना उर्स में जायरीनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने हुड़दंग मचाने पर पांच युवकों का चालान कर दिया। वहीं, कोविड नियमों का उल्लंघन करने और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 31,000 हजार रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस ने बिछड़े हुए करीब 44 बच्चों को परिजनों से मिलाया। प्रशिक्षु सीओ नताशा सिंह ने बताया कि उर्स में हुड़दंग और नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस एक्शन ले रही है। 

सालाना उर्स के मौके पर ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन

साबिर पाक के 753वें सालाना उर्स के मौके पर आल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। इस दौरान शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए। रामपुर से आए शायर ताहिर फराज ने ‘महफिल-ए-नाते नबी यूं ही सजाए रखिए, सो न जाए कहीं तकदीर जगाए रखिए’ से जमकर वाहवाही बटोरी।

बुधवार रात मुशायरे की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन सैयद नजर हुसैन चिश्ती ने की। इस दौरान अजमेर शरीफ के खादिम-ए-खास रहे पीर गुलाम रसूल चिश्ती की सेवाओं को याद किया गया और उनके नाम पर विशेष अवार्ड उनके पुत्र नजर चिश्ती को भेंट किया गया। सैयद नाफिसुल हसन की नात पाक से मुशायरे का आगाज हुआ। इसके बाद देवबंद के युवा शायर नदीम ने ‘वो क्या रुकेगा भला चार बूंद की खातिर, जो आ रहा हो समंदर को मारकर ठोकर’, डॉ. वसीम राजपुरी ने ‘चापलूसों के बड़े कद से बड़े हैं हम लोग, अपनी खुद्दारी के पैरों पे खड़े हैं हम लोग’ पेश कर तालियां बटोरीं।

शायर डॉ. बिलाल सहरानपुरी, मसरूर रौनक, नईम देवबंदी, अमजद अजीम, अफजल मंगलौर ने भी शायरी से श्रोताओं की वाहवाही लूटी। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह, सुपर मेला प्रभारी इंजीनियर सैयद मीसम अली, सीओ विवेक कुमार, प्रशिक्षु सीओ नताशा सिंह, पुलिस मेला अधिकारी देवराज शर्मा को सम्मानित किया गया। मौके पर राव आफाक खां, ईश्वर लाल शास्त्री, सलमान फरीदी, नईम सिद्दीकी एडवोकेट, एडवोकेट प्रवीण तोमर, राव बिलावर एडवोकेट, अंजुम गौड़, सैयद नाफिसुल हसन, राव इनाम अली, अकबर अली, मेहताब साबरी, डॉ. बिलाल सहारनपुरी, शादाब कुरैशी, मौसम अली, मैनेजर दरगाह शफीक अहमद मौजूद रहे।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने भेजी चादर की पेश
साबिर पाक के 753वें सालाना उर्स में विधायक हाजी फुरकान अहमद, पूर्व सीएम हरीश रावत के ओएसडी सैयद मोहम्मद कासिम और हाजी राव शेर मोहम्मद ने हरीश रावत की ओर से भेजी गई चादर दरगाह में पेश कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। विधायक ने कहा कि पूर्व सीएम ने हर साल की तरह इस साल भी साबिर पाक के सालाना उर्स में चादर पेश की है। हिंदुस्तान में सुफीइज्म इस्लाम का एक ऐसा हिस्सा है, जो सभी को साथ लेकर चलने और दुनिया को मोहब्बत का पैगाम देता है। कांग्रेस पार्टी की भी यही सोच है कि सबको साथ लेकर चलें। इस मौके पर हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद, अल्लादिया, अमजद मलिक, इसरार शरीफ, नाजिम त्यागी, सफीक मलिक, इस्तिकार अहमद, राव इश्तियाक, शहनवाज मंसूरी, राव शाहनजर, इकबाल, रहीस मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed