फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   up cm akhilesh yadav uttarakhand visit

उत्तराखंड के 'दामाद' अखिलेश ने कहा, 'जो कहेंगे वो करेंगे'

Mon, 01 Dec 2014 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 Dec 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
up cm akhilesh yadav uttarakhand visit

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का देहरादून में दामाद की तरह स्वागत हुआ और बड़े भाई की तरह उन्होंने सालों से उलझे मामलों को सुलझाने पर हामी भर दी।

विज्ञापन


यहां की परिसम्पत्तियों, जमरानी बांध और अन्य पेंचीदा मुद्दों पर मीडिया ने बहुत कुरेदा तो बोले हमारा पता कर लें जो कहेंगे वो करेंगे। सभी मुद्दों पर जल्द ही मुख्य सचिव स्तर पर बातचीत शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सीएम ने मेडिकल कॉलेज की समाप्त हो रहे सीटों के कोटे के लिए कहा था तत्काल फैसला ले उसे आगे बढ़ा दिया।

यूपी सीएम शाम करीब पौने छह बजे कैंट स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जहां उनकी अगवानी के लिए सीएम हरीश रावत सहयोगी मंत्री यशपाल आर्य और सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय वरिष्ठ नेताओं केसाथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव के साथ यूपी के मंत्री और अधिकारी भी मौजूद थे। करीब पौन घंटे तक दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न मसलों पर बातचीत हुई।

हम एक समान मुद्दों पर पॉजिटिव

up cm akhilesh yadav uttarakhand visit

बैठक के बाद दोनों सीएम एक साथ मीडिया से मुखातिब हुए। सीएम हरीश रावत ने कहा कि अखिलेश सीएम बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड आए हैं।

खुशी इसलिए और बढ़ जाती है कि क्योंकि ये उत्तराखंड के दामाद हैं और यूपी के सीएम के नाते बड़े भाई हैं। दोनों ही रिश्ते बड़े महत्वपूर्ण हैं। गौरतलब है कि अखिलेश यादव की पत्नी के माता-पिता उत्तराखंड के काशीपुर में रहते हैं। हम एक समान मुद्दों पर पॉजिटिव हैं। रावत ने कहा कि हमारी 40 और उनकी आठ नहरों के स्वामित्व का सवाल हो गया फिर हरिद्वार की परिसम्पत्तियां, नहरों पर सोलर पैनल और साझे की सम्पत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल, लॉ एंड ऑर्डर पर भी गंभीर चर्चा हुई है।

दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारी कानून-व्यवस्था को लेकर आपस में लगातार मिलकर बातचीत करेंगे। बाद में सीएम रावत ने कहा कि जल्द ही जमरानी बांध के मुद्दें पर दोनों राज्यों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे।

'यूपी के सीएम ने बड़ी उदारता केसाथ हमारी मांगों पर सहमति जताई है। जल्द ही अधिकारियों के स्तर पर बातचीत शुरू हो जाएगी। हां, मैं अगर यूपी का सीएम होता तो शायद इतना उदार नहीं होता।'
-हरीश रावत, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

'हमारा पता कर लें, जब भी कुछ कहा है किया है। बहुत जल्द ही पुराने कई मामले जिसमें कुछ सुप्रीम में लंबित हैं उन्हें बातचीत से सुलझाकर रास्ता निकालेंगे। हम दोनों अपने-अपने स्तर पर जल्द सीएस स्तर पर बातचीत शुरू करेंगे।'
-अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed